बॉलीवुड की मशहूर सिंगर लता मंगेशकर को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। खबरों की मानें तो एक महिला लता मंगेशकर के नाम से लाखों रुपए की ठगी कर चुकी है। जिसे अब पुलिस तलाश कर रही है।
विज्ञापन
2 of 5
लता मंगेशकर
- फोटो : pti
इस महिला का नाम रेवती खरे है जो नालासोपारा की रहने वाली है। रेवती कई बड़े लोगों से दान के नाम पर रुपए ऐंठती है। पुलिस के अनुसार, रेवती ने लता मंगेशकर के नाम से एक फर्जी लेटर हेड छपवाया और मदद के लिए कई लोगों से मुलाकात की।
पढ़ें- 'रानी पद्मावती के प्रेमी नहीं थे अलाउद्दीन खिलजी', पोस्टर रिलीज होते ही विवादों में फिल्म
विज्ञापन
3 of 5
lata mangeshkar
इस बात का खुलासा तब हुआ जब दान देने वाले एक शख्स ने लता मंगेशकर को सामाजिक काम करने के लिए शुभकामनाएं दी। इसके बाद लता जी ने अपने पीए महेश राठौड़ से पुलिस में शिकायत दर्ज करने को कहा ताकि बाकी लोग इस महिला का शिकार ना बन सकें।
पढ़ें- शादी के दिन करोड़ों के गहनों से लदी थीं पटौदी खानदान की बहू, यकीन ना आए तो देखें तस्वीरें
4 of 5
लता मंगेशकर
पुलिस की जांच में पता चला है कि रेवती बड़ी-बड़ी पार्टी और बुक रिलीज में शिरकत करती हैं। वो खुद को लता मंगेशकर का सहयोगी बताकर मंगेशकर चैरिटी के लिए दान मांगती है। साथ ही यह भी कहती है कि लता जी इसके लिए कोई पब्लिसिटी नहीं चाहती हैं।
लता मंगेशकर की भांजी रचना शाह ने बताया कि इस बारे में पुलिस को शिकायत दर्ज करा दी गई है। पुलिस ने भी उन लोगों के बयान दर्ज कर लिए हैं जिनसे ठगी की गई है। कई लोगों ने लाखों में रकम दान में दी है। पुलिस को शक है कि खरे का पूरा रैकेट है। पुलिस अब इस महिला की तलाश कर रही है।