फ्लाइट के अंदर हाथ जोड़ते हुए अभिजीत दिपके
- फोटो : ani
मुकेश खन्ना ने क्यों की सरकार की तारीफ?
मुकेश खश्ना ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है। इसमें उन्होंने सरकार की तारीफ करते हुए कहा कि कल दिल्ली में जो कुछ हुआ उससे मैं बहुत खुश हूं। मैं जो चाहता था कि कॉकरोच के साथ जो हो, वैसा ही हुआ है। ये लोग एक दिन पहले सरकार के इंतजाम का मजाक उड़ा रहे थे। कह रहे थे कि पीएम मोदी डर गया है। दूसरे दिन अभिजीत और उनके साथियों के हिरासत में लिया गया।
रिहा हुए दिपके और दो साथी
इस बीच सीजेपी के संस्थापक और राष्ट्रीय संयोजक अभिजीत दिपके और उनके दो साथियों को रविवार को कार्यकारी मजिस्ट्रेट अदालत में पेश किया गया। अदालत ने अभिजीत दिपके, सौरव दास और आशुतोष रांका को कुछ शर्तों के साथ 50-50 हजार रुपये के मुचलके पर रिहा करने का आदेश दिया है।