फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमिताभ बच्चन: फैन ने अभिनेता के स्टाइल में किया डांस, घर के बाहर जमा हुए चाहने वाले; झूमते-नाचते मना रहे जश्न

Sun, 11 Oct 2026 10:54 AM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Amitabh Bachchan Birthday: अमिताभ बच्चन के जन्मदिन पर आज उनके घर के बाहर कई फैंस जमा हुए हैं। अभिनेता के खास पर फैंस खुशी में झूम रहे हैं। 
 
विज्ञापन
अमिताभ बच्चन का जन्मदिन - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड के दिग्गज कलाकार अमिताभ बच्चन आज अपना 84वां जन्मदिन मना रहे हैं। देश दुनिया से उनके फैंस उन्हें बधाई दे रहे हैं। इस मौके पर उनके कई फैंस उनके घर 'जलसा' के बाहर जमा हुए हैं। अभिनेता ने जन्मदिन पर फैंस जश्न मना रहे हैं। आइए डालते हैं एक नजर।
विज्ञापन
Trending Videos

अमिताभ के स्टाइल में फैन ने किया डांस
अमिताभ के घर के बाहर उन्ही की तरह दिखने वाला एक फैन आया है। फैन ने अभिनेता की तरह उनके गाने 'मैं हूं डॉन' गाने पर डांस किया है। फैन का आउटफिट काफी शानदार है। उनके स्टाइलिश कपड़ों में लाइटें लगी हैं। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
 

घर के बाहर झूमे फैंस
एक दूसरे वीडियो में वही फैन दूसरे फैंस के साथ मिलकर 'डॉन' फिल्म का गाना गाता है। फैन ने अपने हाथ में 84 का पोस्टर लिया है। उसके साथ सभी फैंस डांस कर रहे हैं। उनके साथ बच्चे भी हैं, जो अभिनेता के जन्मदिन की खुशी में डांस कर रहे हैं।
 


परिवार के पोस्टर के साथ फैंस ने दिए पोज
एक और वीडियो में फैंस घर के बाहर जमा हैं। उनके हाथ में अमिताभ के परिवार का एक बड़ा सा पोस्टर है। सभी फैंस इसके साथ पोज दे रहे हैं और अमिताभ के प्रति अपने प्यार दर्शा रहे हैं।

 

जन्मदिन पर फैंस से मिलते हैं अमिताभ
बता दें कि अमिताभ बच्चन के जन्मदिन पर देश विदेश से आए उनके फैंस उनके घर जलसा के बाहर जमा होते हैं। इस मौके पर अमिताभ 11 अक्तूबर यानी अपने जन्मदिन पर फैंस से मिलते हैं। इस तरह अपने फैंस से उनका मिलना एक परंपरा बन गई है। कई बार अभिनेता अपने फैंस को तोहफे देते हैं।


विज्ञापन

अमिताभ बच्चन - फोटो : अमिताभ बच्चन ब्लॉग
हर रविवार फैंस से मिलने आते हैं बिग बी
अपने जन्मदिन के अलावा अमिताभ बच्चन लगभग हर रविवार को अपने फैंस से मिलने घर से बाहर आते हैं। यह भी उनकी एक खास परंपरा है। काफी समय से यह सिलसिला चला आ रहा है। खास बात यह है कि अमिताभ कई बार इस दौरान नंगे पैर बाहर आते हैं। इस परंपरा को उनके फैंस के प्रति प्यार और सम्मान से जोड़कर देखा जाता है।


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें