फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘धुरंधर’ में अक्षय खन्ना के रोल को 3 बड़े एक्टर्स कर चुके थे रिजेक्ट, मुकेश छाबड़ा ने किया बड़ा खुलासा

Fri, 03 Apr 2026 10:24 PM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Dhurandhar Movie: हाल ही में कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा ने बड़ा खुलासा करते हुए बताया कि ‘धुरंधर’ फिल्म में रहमान डकैत के किरदार के लिए अक्षय खन्ना से पहले 3 एक्टर्स इस रोल को रिजेक्ट कर चुके थे। जानिए उन्होंने क्या कुछ कहा। 

विज्ञापन
अक्षय खन्ना - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिल्म ‘धुरंधर 2’ रिलीज के बाद से ही सुर्खियों में है। इसके पहले पार्ट को भी लोगों से काफी प्यार मिला था। फिल्म में अक्षय खन्ना की एक्टिंग को लोगों ने काफी सराहा था। लेकिन हाल ही में कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा ने बड़ा खुलासा करते हुए बताया कि फिल्म में रहमान डकैत के किरदार के लिए अक्षय खन्ना से पहले 3 एक्टर्स को अप्रोच किया गया था, लेकिन उन्होंने मना कर दिया था। 

विज्ञापन


3 एक्टर्स ने किया था रोल को रिजेक्ट 
फिल्म ‘धुरंधर’ को लेकर एक बड़ा खुलासा सामने आया है। कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा ने बताया कि जिस दमदार किरदार को अक्षय खन्ना ने निभाया, उसे पहले तीन बड़े एक्टर्स ने रिजेक्ट कर दिया था। मुकेश छाबड़ा के मुताबिक, इस रोल के लिए एक साउथ स्टार और दो बॉलीवुड एक्टर्स को अप्रोच किया गया था, लेकिन तीनों ने अलग-अलग वजहें देकर मना कर दिया।

विज्ञापन

अक्षय खन्ना - फोटो : एक्स

फैसले पर हो रहा होगा पछतावा
उन्होंने बताया कि कुछ एक्टर्स को लगा कि फिल्म मल्टीस्टारर है, जबकि किसी ने इसे सिर्फ रणवीर सिंह की फिल्म मानकर इनकार कर दिया। हालांकि, बाद में जब यही रोल अक्षय खन्ना को ऑफर हुआ, तो उन्होंने कहानी सुनते ही तुरंत हां कर दी। मुकेश छाबड़ा ने ये भी कहा कि जिन एक्टर्स ने इस रोल को ठुकराया था, उन्हें आज जरूर अपने फैसले पर पछतावा हो रहा होगा।

बता दें कि फिल्म में अक्षय खन्ना का ‘रहमान डकैत’ वाला किरदार काफी पॉपुलर हुआ और दर्शकों ने उनकी परफॉर्मेंस को खूब पसंद किया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें