Ravi Kishan on Salman Khan: ‘मामला लीगल है सीजन 2’ सीरीज नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो चुकी है। इस बीच सीरीज के एक्टर रवि किशन ने हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में सलमान खान की जमकर तारीफ की। जानिए उन्होंने क्या कुछ कहा।
‘तेरे नाम’ फिल्म के करीब 20 साल बाद भी रवि किशन, सलमान खान की तारीफ करते नहीं थकते। फिल्म में साथ काम करने के अलावा दोनों ने जिम में भी साथ वक्त बिताया है, और यही वजह है कि रवि किशन का उनके लिए सम्मान समय के साथ और बढ़ता गया है।
विज्ञापन
लोग क्या कहते हैं, मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता
हाल ही में एएनआई से बातचीत में रवि किशन ने कहा, ‘सलमान खान बहुत ही प्यारे और मदद करने वाले इंसान हैं। वो मेरे अच्छे दोस्त हैं और हमारा रिश्ता बहुत पुराना है। मैं उनके बारे में सिर्फ अच्छी बातें ही कहूंगा। लोग क्या कहते हैं या क्या कहेंगे, मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता।’
सलमान के बहुत बड़े फैन हैं रवि किशन
रवि किशन ने अपने पुराने दिनों को याद करते हुए बताया कि वे दोनों बांद्रा के एक जिम में साथ वर्कआउट किया करते थे। उन्होंने कहा, ‘हम एक जिम में जाते थे, जहां मैं उन्हें अक्सर पुल-अप्स करते देखता था। उनकी फिटनेस कमाल की थी।’
उन्होंने यह भी बताया कि दोनों के बीच ह्यूमर का कनेक्शन भी काफी अच्छा है और वो खुद सलमान खान के बहुत बड़े फैन हैं।
दोनों एक्टर्स का वर्कफ्रंट
बता दें कि रवि किशन इन दिनों ‘मामला लीगल है सीजन 2’ में नजर आ रहे हैं, जो 3 अप्रैल 2026 को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई है। वहीं सलमान खान ‘मातृभूमि’ फिल्म में नजर आएंगे। ये फिल्म पहले अप्रैल में रिलीज होने वाली थी, लेकिन इसे पोस्टपोन कर दिया गया। फिलहाल इसकी रिलीज डेट को लेकर अभी कोई जानकारी सामने नहीं आई है।