फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mrs Chatterjee vs Norway: सरस्वती पूजा पर फिल्म से रानी मुखर्जी का नया लुक जारी, मेकर्स ने बताई नई रिलीज डेट

Thu, 26 Jan 2023 05:07 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

मेकर्स द्वारा शेयर की गई तस्वीर में रानी पीले रंग की साड़ी पहने और अपने बच्चों के साथ सेल्फी लेती नजर आ रही हैं। वे तीनों देवी सरस्वती के सामने बैठे हुए दिखाई दे रहे हैं।
विज्ञापन
'मिसेज चटर्जी वर्सेज नॉर्वे - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड अभिनेत्री रानी मुखर्जी एक बार फिर साल 2023 में अपनी आगामी फिल्म 'मिसेज चटर्जी वर्सेज नॉर्वे' में नजर आने वाली हैं। आज मेकर्स ने सरस्वती पूजा के अवसर पर इस फिल्म से रानी मुखर्जी की एक नई तस्वीर साझा की है। इसके साथ ही उन्होंने इस फिल्म की बदली हुई रिलीज की तारीख की भी घोषणा की है। पहले यह फिल्म  3 मार्च 2023 को सिनेमाघरों में आने वाली थी, लेकिन निर्माताओं ने अब फिल्म को स्थगित कर दिया है।
विज्ञापन
Trending Videos

रानी मुखर्जी - फोटो : सोशल मीडिया
मेकर्स द्वारा शेयर की गई तस्वीर में रानी पीले रंग की साड़ी पहने और अपने बच्चों के साथ सेल्फी लेती नजर आ रही हैं। वे तीनों देवी सरस्वती के सामने बैठे हुए दिखाई दे रहे हैं। आज सरस्वती पूजा के शुभ अवसर पर निर्माताओं ने फिल्म से एक नया लुक जारी किया। तस्वीर के साथ उन्होंने नई रिलीज डेट की भी घोषणा की। अब इस फिल्म को 17 मार्च 2023 को रिलीज किया जाएगा। फैंस के साथ तस्वीर साझा करते हुए प्रोडक्शन हाउस ने कैप्शन में लिखा, 'सरस्वती पूजा के शुभ अवसर पर यहां 'मिसेज चटर्जी वर्सेज नॉर्वे' की एक विशेष तस्वीर, जो अब 17 मार्च 2023 को रिलीज हो रही है। सभी बाधाओं से लड़ने और हर कीमत पर अपने बच्चों की रक्षा करने के लिए, देश को चुनौती देने के लिए एक महिला के संकल्प को देखने के लिए तैयार हो जाइए।


Republic Day 2023: देशभक्ति का जुनून जगाती हैं ये भोजपुरी फिल्में, भारत मां के लाल बन देश पर मर-मिटे ये सितारे
 

रानी मुखर्जी - फोटो : सोशल मीडिया
अभिनेत्री रानी मुखर्जी की आने वाली फिल्म 'मिसेज चटर्जी वर्सेज नॉर्वे' की कहानी एक भारतीय जोड़े की असल जिंदगी पर आधारित है। दरअसल, एक कपल से उनके बच्चों को 2011 में नॉर्वे की कल्याण सेवाओं द्वारा हक छीन लिया गया था, जिसके विरोध में एक मां पूरे देश से लड़ती नजर आई थीं। इस फिल्म में रानी एक बंगाली महिला का किरदार निभाती दिखेंगी, जिनके बच्चों की कस्टडी एक देश ने उनके माता-पिता से छीन ली है।

Pathaan: 'पठान' की दीवानगी ने पार की हद, आधी रात के बाद भी चलेंगे फिल्म के शोज, फैंस की मांग पर YRF का एलान

 
विज्ञापन

रानी मुखर्जी - फोटो : insta
रानी मुखर्जी की मुख्य भूमिका वाली इस फिल्म का निर्देशन आशिमा छिब्बर द्वारा किया जा रहा है, जबकि इसे मधु भोजवानी, मनीषा आडवाणी और निखिल आडवाणी द्वारा प्रोड्यूस किया गया है। 'मिसेज चटर्जी वर्सेज नॉर्वे' फिल्म पर बात करते हुए एक बार रानी चटर्जी ने इंटरव्यू में इसकी कहानी को लेकर अपनी बात सामने राखी थी। उन्होंने कहा था, 'ये ऐसी कहानियां हैं, जिन्हें बताए जाने की जरूरत है।'

Pathaan: 'पठान' और 'टाइगर' का हौसला बढ़ाने पहुंचे एजेंट कबीर, ऋतिक रोशन ने बेटे के साथ लिया फिल्म का मजा
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें