फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mousumi Nayak: उड़िया अभिनेत्री मौसमी नायक गिरफ्तार, पूछताछ में लेखिका को ब्लैकमेल करने का स्वीकारा आरोप

Tue, 14 Nov 2023 12:27 AM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

भुवनेश्वर के डीसीपी कार्यालय ने एक बयान में कहा कि भुवनेश्वर में इन्फोसिटी पुलिस ने लेखक की शिकायत के आधार पर 39 वर्षीय अभिनेत्री को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
मौसमी नायक - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उड़िया फिल्म इंडस्ट्री से एक चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है। उड़िया एक्ट्रेस मौसमी नायक को पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया है। ओडिशा पुलिस ने सोमवार को उड़िया अभिनेत्री मौसमी नायक को एक युवा महिला लेखिका को ब्लैकमेल करने और उसकी सार्वजनिक छवि को बदनाम करने के आरोप में गिरफ्तार किया। इतना ही नहीं उन पर बनस्मिता पति के साथ दुर्व्यवहार करने का भी आरोप है।

विज्ञापन

लेखिका की शिकायत पर गिरफ्त में अभिनेत्री
भुवनेश्वर के डीसीपी कार्यालय ने एक बयान में कहा कि भुवनेश्वर में इन्फोसिटी पुलिस ने लेखक की शिकायत के आधार पर 39 वर्षीय अभिनेत्री को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि मौसमी नायक ने पहले इन्फोसिटी पुलिस में पति के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी कि लेखिका उसके 5.08 लाख रुपये चुकाने में विफल रही है। इसके बाद, अभिनेत्री ने दोनों पक्षों के आश्वासन के साथ एक समझौता याचिका पर हस्ताक्षर करने के बाद अपनी शिकायत वापस ले ली थी।
CM Pinarayi Vijayan: राष्ट्रीय स्तर पर केरल को किया जा रहा बदनाम, प्रोपेगेंडा फिल्मों पर सीएम विजयन का तंज
विज्ञापन


दी जान से मारने की धमकी  
पुलिस ने कहा कि लेखिका ने अभिनेत्री को पैसे भी लौटा दिए थे और मौसमी ने विश्वास दिलाया था कि वह लेखिका की छवि खराब करने के लिए कोई कदम नहीं उठाएंगी। हालांकि, अपने पैसे वापस मिलने के बाद भी, अभिनेत्री ने मीडिया के सामने लेखिका और उनके परिवार के सदस्यों के खिलाफ बयान दिए और बनास्मिता पति के खिलाफ चंदका पुलिस स्टेशन में झूठा मामला भी दर्ज कराया। बयान में कहा गया है कि मौसमी नायक ने कथित तौर पर लेखिका और उसके परिवार के सदस्यों को जान से मारने की धमकी वाले संदेश भी भेजे थे।
विज्ञापन

Bigg Boss 17: बिग बॉस में खानजादी पर भड़कने के लिए सलमान खान से खफा हुए नेटिजन्स, अभिनेता को जमकर किया ट्रोल

इन आरोपों में गिरफ्तार हुईं अभिनेत्री
पूछताछ के दौरान, अभिनेत्री ने अपराध स्वीकार कर लिया, जिसके बाद उन्हें धारा 385 (जबरन वसूली करने के लिए किसी व्यक्ति को भय में डालना), 294 (किसी भी सार्वजनिक स्थान पर अश्लील हरकत करना), 506 (आपराधिक धमकी) और 507 (आपराधिक धमकी) के तहत गिरफ्तार कर लिया गया। 
Saba-Hrithik: ऋतिक-सबा ने परिवार संग मनाई दिवाली, एक-दूसरे का हाथ थामे नजर आए लवबर्ड्स

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें