फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Money Laundering Case: सुकेश चंद्रशेखर ने जैकलीन फर्नांडिस संग किया रिश्ते का दावा, कहा- मैं ठग नहीं हूं...

Sat, 01 Jan 2022 11:44 AM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

200 करोड़ की ठगी में गिरफ्तार सुकेश चंद्रशेखर ने दावा किया है कि वह जैकलीन फर्नांडिस के साथ रिलेशन में था और यही कारण है कि उसने एक्ट्रेस को गिफ्ट दिए हैं।
विज्ञापन
1 of 5
सुकेश और जैकलीन - फोटो : सोशल मीडिया
200 करोड़ की ठगी के आरोप में तिहाड़ जेल में बंद सुकेश चंद्रशेकर से जुड़े मामले में आए दिन नए खुलासे हो रहे हैं। इस केस में अब तक नोरा फतेही, जैकलीन फर्नांडिस जैसे कई स्टार्स फंस चुके हैं। इस केस में अब तक सामने आया है कि सुकेश ने जैकलीन को कई महंगे तोहफे दिए थे। इतना ही नहीं, दावा तो ये भी किया जा चुका है कि जैकलीन और सुकेश एक-दूसरे के साथ रिलेशनशिप में थे। वहीं अब सुकेश ने जेल के अंदर से एक पत्र लिखा है, जिसमें दावा किया है कि वह अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडिस के साथ रिलेशन में था और यही वजह है कि उसने एक्ट्रेस को करोड़ों के गिफ्ट दिए थे।
 
विज्ञापन

2 of 5
जैकलीन फर्नांडिस के साथ सुकेश चंद्रशेखर - फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल, सुकेश के वकील अनंत मलिक ने एक प्रेस नोट जारी किया है, जो सुकेश चंद्रशेकर द्वारा लिखा गया है। एएनआई के मुताबिक, इस नोट में सुकेश ने खुद को ठग बोलने पर एतराज जताया है। उसने कहा है कि वह एक ठग नहीं है और उनसे पैसे लेने वाले जेल अधिकारियों की जांच क्यों नहीं की जाती है। सुकेश ने ये भी कहा कि उनके बारे में बहुत कुछ कहा और निर्देशित किया जा रहा है लेकिन यह कहना गलत है कि वह एक "धोखेबाज" या "ठग" है क्योंकि उन्हें अभी तक दोषी नहीं ठहराया गया है।
 
 
विज्ञापन

3 of 5
जैकलीन फर्नांडिस - फोटो : Instagram
इस बयान में सुकेश ने ये भी दावा किया है कि वह अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीस के साथ एक रिश्ते में था। सुकेश ने कहा, ‘मैं जैकलीन के साथ रिलेशन में था और यही कारण है कि मैंने एक्ट्रेस को गिफ्ट दिए हैं। इस दौरान, किसी भी तरह का लेन-देन मेरी पर्सनल लाइफ से जुड़ा मामला है। इस मामले से जैकलीन का कोई लेना-देना नहीं है।’
 
 

4 of 5
जैकलीन फर्नांडीज - फोटो : अमर उजाला मुंबई
कॉनमैन सुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ ठगी मामले में जैकलीन का नाम सामने आने से ही उनकी मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। मामले में प्रवर्तन निदेशालय कई बार जैकलीन से पूछताछ कर चुका है। इसके साथ ही ईडी आरोपी सुकेश की तरफ से दिए गए सारे तोहफे जब्त करने की प्रोसेस में है। इतना ही नहीं, प्रवर्तन निदेशालय ने जैकलीन को भारत से बाहर जाने के लिए मना किया है।
 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
नोरा फतेही - फोटो : Instagram
गौरतलब है कि सुकेश ने रैनबैक्सी के पूर्व फाउंडर को जेल से बाहर निकालने का झांसा देकर उनके परिवार से 200 करोड़ रुपए की ठगी की। खबरों के मुताबिक, सुकेश इन्हीं पैसों को फिल्मी कलाकारों पर लुटा रहा था। इसके लिए सुकेश ने जेल से ही फोन पर कई अभिनेत्रियों से संपर्क कर उन्हें अपने जाल में फंसाया था। खबरों की मानें तो चाहत खन्ना, नेहा कपूर और नोरा फतेही ने सुकेश से तिहाड़ जेल में कई बार मुलाकात की थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें