फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Monday Flashback: जब अनिल कपूर को परिवार संग देख माधुरी ने लिया था अहम फैसला, बंद कर दिया था एक्टर के साथ काम

Mon, 13 Feb 2023 05:15 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

एक वक्त था जब माधुरी दीक्षित और अनिल कपूर की केमिस्ट्री दर्शकों को खूब भा रही थी। अनिल कपूर और माधुरी दीक्षित ने कई फिल्मों में साथ काम किया है।
विज्ञापन
माधुरी दीक्षित-अनिल कपूर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंडस्ट्री में फिल्मी सितारों के बीच लिंकअप की खबरें कोई नई बात नहीं है। कई बार साथ में काम करते-करते हीरो-हीरोइन के बीच रियल लाइफ में भी इतनी अच्छी बॉन्डिंग हो जाती है कि लोग उसे अफेयर का नाम देने लगते हैं। ऐसा ही कुछ हुआ माधुरी दीक्षित और अनिल कपूर के साथ। दोनों ने कई फिल्मों में शानदार काम किया है। इनकी जोड़ी पर्दे पर सुपरहिट रही। मगर, साथ ही बॉलीवुड में दोनों के अफेयर की खबरें भी उड़ने लगीं। यह खबरें उड़ती-उड़ती अनिल कपूर की पत्नी के पास पहुंची, जिसके बाद वह पति की फिल्म के सेट पर ही पहुंच गईं। इसके बाद कुछ ऐसा हुआ कि माधुरी दीक्षित ने अनिल कपूर के साथ खाम करना छोड़ दिया था।

विज्ञापन
Trending Videos

माधुरी दीक्षित-अनिल कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
एक वक्त था जब माधुरी दीक्षित और अनिल कपूर की केमिस्ट्री दर्शकों को खूब भा रही थी। अनिल कपूर और माधुरी दीक्षित ने 'तेजाब', 'बेटा', 'राम लखन', 'जमाई राजा', 'खेल' जैसी कई फिल्मों में साथ काम किया है। इस बीच अफवाहें उड़ने लगीं कि माधुरी दीक्षित और अनिल कपूर के बीच कुछ चल रहा है। खबरें मीडिया में भी आने लगीं। उस वक्त अनिल कपूर शादीशुदा थे। एक बार माधुरी दीक्षित और अनिल कपूर फिल्म के सेट पर काम कर रहे थे। उसी वक्त अनिल कपूर की पत्नी सुनीता बच्चों को लेकर वहां आ पहुंची।
Sid-Kiara Reception: सिड-कियारा के रिसेप्शन का इनसाइड वीडियो आया सामने, साले साहब के साथ जमकर नाचे ‘शेरशाह’

माधुरी दीक्षित-अनिल कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
सेट पर जब माधुरी ने अनिल कपूर को उनके परिवार के साथ बात करते देखा तो मन बना लिया कि आगे से वह अनिल कपूर के साथ काम नहीं करेंगी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक  माधुरी दीक्षित नहीं चाहती थीं कि उनके और अनिल कपूर के बीच उड़ने वाली अफवाहें एक्टर का हंसता-खेलता परिवार बर्बाद कर दें। इसलिए उन्होंने अनिल कपूर से दूरी बनाने का मन बना लिया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, माधुरी एक इंटरव्यू में भी कह चुकी हैं कि वह कभी कुछ ऐसा नहीं कर सकतीं जिससे अनिल का परिवार प्रभावित हो।
Rihanna: जल्द दूसरे बच्चे का स्वागत करेंगी पॉप सिंगर रिहाना, लाइव शो के दौरान बेबी बंप ने खींचा ध्यान
विज्ञापन

टोटल धमाल - फोटो : सोशल मीडिया
वर्ष 1989 में एक बार एक मीडिया इंटरव्यू के दौरान माधुरी दीक्षित से पूछा गया था कि क्या वह अनिल कपूर से शादी करेंगी? इस पर उन्होंने जवाब दिया था कि वह अनिल जैसे इंसान से शादी नहीं कर सकतीं, क्योंकि वह हायपर सेंसिटिव हैं। माधुरी ने बताया था कि वह चाहती हैं कि उनका पति कूल हो। बता दें कि माधुरी दीक्षित और अनिल कपूर आज भी काफी अच्छे दोस्त हैं। कई सालों के गैप के बाद दोनों 2019 में फिल्म 'टोटल धमाल' में साथ नजर आए थे।
Rajendra Nath: जब कंगाल होकर कर्ज चुकाने के लिए खून के आंसू रोए राजेन्द्र नाथ, तब पाई-पाई के मोहताज हुए थे
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें