राजेश खन्ना नहीं थे पहली पसंद?
फिल्म 'आनंद' को राजेश खन्ना की सर्वश्रेष्ठ फिल्मों में गिना जाता है। यह एक ऐसे इंसान की कहानी थी, जिसकी मौत सामने खड़ी है, लेकिन वह जिंदादिली से हर लम्हा जीता है। राजेश खन्ना ने इसमें शानदार अभिनय किया। इस फिल्म का निर्देशन ऋषिकेश मुखर्जी ने किया था। हैरानी की बात यह है कि राजेश खन्ना इस फिल्म के लिए पहली पसंद नहीं थे। यह फिल्म किशोर कुमार की झोली में जाने वाली थी। लेकिन किशोर कुमार के गार्ड की गलती से ऐसा नहीं हो पाया।
TMKOC: शैलेश लोढ़ा ने दी खुली चेतावनी, कहा- 'जंग तो होगी', परेशान लोग बोले-असित मोदी का क्या होगा?
किशोर कुमार के घर गए थे ऋषिकेश मुखर्जी
दरअसल हुआ कुछ यूं कि किशोर कुमार का किसी बंगाली डायरेक्टर के साथ झगड़ा हो गया था उस समय किशोर कुमार की गिनती टॉप के सिंगर में होती थी। तो इसलिए किशोर कुमार ने अपने वॉचमैन से कहा कि अगर कोई बंगाली उनके घर आए तो उससे बिना बात किए ही भगा देना। उसी दिन ऋषिकेश मुखर्जी अपनी फिल्म आनंद का ऑफर लेकर किशोर कुमार से मिलने पहुंचे। लेकिन, किशोर कुमार के गार्ड ने उन्हें भला-बुरा कहकर भगा दिया। इस बात से ऋषिकेश मुखर्जी बेहद नाराज हुए और उन्होंने किशोर कुमार को अपनी फिल्म में लेने का विचार ही छोड़ दिया और बाद में इस फिल्म में राजेश खन्ना को साइन कर लिया गया।
Kanjoos Makhichoos: कंजूस मक्खीचूस का ट्रेलर हुआ आउट, धमाकेदार ड्रामा-कॉमेडी फिल्म का जी5 पर ले सकेंगे मजा