फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Monday Flashback: जब सुनील दत्त की फिल्म के सेट पर अचानक पहुंच गई थीं नरगिस, ऐसी हो गई थी एक्टर की हालत

Mon, 23 Oct 2023 07:29 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

सुनील दत्त वर्ष 1969 में आई फिल्म ‘चिराग’ की शूटिंग कर रहे थे। इस फिल्म में सुनील दत्त के साथ आशा पारेख लीड रोल में नजर आई थीं। फिल्म की शूटिंग कश्मीर में भी हुई थी। आशा पारेख ने बताया कि 'एक दिन वहीं सेट पर अचानक नरगिस दत्त आ गईं थीं।
विज्ञापन
सुनील दत्त - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सुनील दत्त इंडस्ट्री के मशहूर अभिनेता रहे। उन्होंने कई शानदार फिल्मों में काम किया और साथ ही निर्देशन में भी हाथ आजमाया। नरगिस के साथ उनकी प्रेम कहानी भी काफी चर्चा में रहीं, जिनसे बाद में उन्होंने शादी रचाई। एक बार नरगिस बिना बताए सुनील दत्त की फिल्म के सेट पर पहुंच गई थीं। यह देख अभिनेता काफी नाराज हुए थे और उन्होंने अभिनेत्री को साइड में बैठने की सलाह दे डाली थी। आखिर क्या थी वजह? आइए जानते हैं...

विज्ञापन


जुदा था काम करने का अंदाज
इस दिलचस्प किस्से का खुलासा एक बार दिग्गज अदाकारा आशा पारेख ने किया था। बता दें कि सुनील दत्त ने करियर की शुरुआत में ही साबित कर दिया था कि उनमें अभिनय प्रतिभा की कमी नहीं है। उन्होंने अपने करियर में कई ऐसी फिल्में कीं, जिन्होंने बॉक्स ऑफिस पर जबर्दस्त तहलका मचा दिया था। उनकी कुछ फिल्मों ने तो इतिहास ही रच दिया था। इनमें मदर इंडिया जैसी फिल्में भी हैं, लेकिन उनके काम करने का अंदाज बिल्कुल अलग था।
igg Boss 16 Reunion: 'बिग बॉस 16' की मंडली का हुआ धमाकेदार रीयूनियन, फराह खान ने शेयर की खास झलक
विज्ञापन


नरगिस को देख हैरान रह गए थे एक्टर
सुनील दत्त वर्ष 1969 में आई फिल्म ‘चिराग’ की शूटिंग कर रहे थे। इस फिल्म में सुनील दत्त के साथ आशा पारेख लीड रोल में नजर आई थीं। फिल्म की शूटिंग कश्मीर में भी हुई थी। आशा पारेख ने बाताया कि 'एक दिन वहीं सेट पर अचानक नरगिस दत्त आ गईं थीं और जैसे ही सुनील साहब ने उन्हें देखा तो बोले- 'अरे ये यहां कैसे आ गईं'। इसके बाद उन्हें सेट से दूर जाकर बैठने को कहा'। 
विज्ञापन

Hrithik Roshan: पिंकी रोशन के 70वें जन्मदिन पर ऋतिक ने साझा किया खास पोस्ट, पिता राकेश ने यूं दी प्रतिक्रिया

किसी के सामने नहीं करते थे शूटिंग
आशा पारेख ने आगे बताया कि सुनील दत्त सेट पर किसी के सामने भी शूट नहीं करते थे। उन्होंने बताया, 'सुनील दत्त साहब के काम करने का अंदाज काफी अलग था। वह जब भी सेट पर रोमांटिक सीन शूट करते थे तो किसी को भी सेट पर नहीं रहने देते थे। एक बार तो मेरी मां को ही बाहर कहीं दूर बैठने को कह दिया था, क्योंकि वह रोमांटिक सीन शूट करने के लिए किसी को सेट पर नहीं रहने देते थे। उन्होंने नरगिस को भी अलग बैठा दिया था। उनके काम करने का अंदाज ही अलग था'।
Gauhar Khan: गौहर ने साझा किया अपनी जिंदगी का काला सच, इस स्टार की वजह से असहज हो गई थीं अभिनेत्री

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें