फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vishal Dadlani: इस्राइल-फलस्तीन युद्ध से प्रभावित बच्चों को विशाल ने समर्पित किया गाना, सितारों ने की तारीफ

Sun, 22 Oct 2023 11:25 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

इस्राइल पर हमास के आतंकवादी हमले के कुछ दिनों बाद, विशाल ददलानी ने चल रहे युद्ध से प्रभावित बच्चों के लिए अपना समर्थन व्यक्त किया है।
विज्ञापन
विशाल ददलानी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इस्राइल पर फलस्तीन के आतंकी संगठन हमास के ताबड़तोड़ हमले ने पूरी दुनिया को हिलाकर रख दिया था। सभी इस्राइल के लोगों की सलामती की दुआ मांग रहे हैं। लाखों लोगों की जान लेने के बाद भी हमास लगातार हमले कर रहा है। बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक के बड़े-बड़े सितारे इस्राइल के सपोर्ट में अपनी आवाज उठा रहे हैं। इन्हीं सेलेब्स में मशहूर सिंगर विशाल ददलानी का नाम भी शामिल हो गया है। सिंगर ने युद्ध से प्रभावित हुए बच्चों को एक गाना समर्पित किया है।  

विज्ञापन

विशाल ने लिखा खास गाना
इस्राइल पर हमास के आतंकवादी हमले के कुछ दिनों बाद, विशाल ददलानी ने चल रहे युद्ध से प्रभावित बच्चों के लिए अपना समर्थन व्यक्त किया है। उन्होंने ऐसा करने के लिए एक खास गाना गाया है। सिंगर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो साझा किया है, जिसमें उन्होंने गाजा और इस्राइल दोनों में बच्चों को एक गाना समर्पित किया। इस गाने में इस बात पर जोर दिया गया कि वे युद्ध की भयावहता झेलने के लायक नहीं हैं। 

विशाल ने बच्चों को समर्पित किया गाना
7 अक्तूबर को हमास आतंकवादियों के इस्राइल पर करने के बाद ऐसे वीडियो और फोटो इंटरनेट पर सामने आई, जिन्होंने वहां मौजूद लोगों की पीड़ा और दर्द को दुनिया तक पहुंचाया। दुनिया भर के लोग उन सभी के लिए प्रार्थनाएं भेज रहे हैं और इस बीच विशाल ददलानी ने गाजा और इस्राइल में बच्चों के लिए एक गीत समर्पित किया। उन्होंने एक गाना गाते हुए अपना एक वीडियो साझा किया और खुलासा किया कि कैसे उन्होंने यह ट्रैक बचपन में सुना था और वह इसे उन बच्चों को समर्पित करना चाहते थे जो डरावने हमलों से सदमे में हैं।
विज्ञापन



सेलेब्स ने की विशाल के कदम सराहना
विशाल ने वीडियो साझा करते हुए लिखा, 'मुझे याद है कि मैंने बचपन में यह गाना सुना था। आज रात गाजा और इस्राइल के बच्चों के लिए इसे गा रहा हूं। उन सभी निर्दोष लोगों के लिए जिन पर युद्ध का अधिक प्रभाव पड़ता है क्योंकि उन्होंने ऐसा कुछ नहीं किया जो इस तरह की भयावहता के लायक हों।' दीया मिर्जा, सलीम मर्चेंट, मोनिका डोगरा सहित इंडस्ट्री की मशहूर हस्तियों ने सिंगर के विचारशील भाव की सराहना की।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें