फिल्म इंडस्ट्री में सितारों के बीच प्रगाढ़ दोस्ती के हजारों किस्से हैं तो लड़ाई-झगड़े और दुश्मनी की भी कहांनियां कम नहीं हैं। दोस्ती के साए में एक-दूजे पर जान छिड़कने वाले कुछ सितारों के बीच जब ठनी तो ऐसी ठनी कि बात मार-पिटाई तक जा पहुंची। कुछ इसी तरह का झगड़ा एक बार राज कपूर और राज कुमार के बीच हुआ था। दोनों ही सितारों का सिनेमा की दुनिया में अपना रुतबा था। लेकिन, एक बार कुछ ऐसा हुआ कि दोनों आमने-सामने आ खड़े हुए। चलिए आज मंडे फ्लैशबैक में जानते हैं वह किस्सा...