फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sunny Deol: नहीं होगी सनी देओल के जुहू बंगले की नीलामी, बैंक ने वापस लिया नोटिस

Mon, 21 Aug 2023 09:14 AM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

बैंक ने आज एक बयान में कहा कि अभिनेता और भाजपा सांसद सनी देओल के मुंबई के जुहू स्थित बंगले की नीलामी नोटिस वापस ले लिया गया है।
विज्ञापन
सनी देओल - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड अभिनेता सनी देओल इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म गदर 2 को लेकर सुर्खियों में हैं। इसके अलावा वह अपने जुहू वाले बंगले को लेकर भी सुर्खियों में बने हुए हैं। कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि सनी देओल बैंक के कर्जदार हैं और इसकी वजह से बैंक उनका एक विला बेचने की तैयारी कर रही है। लेकिन अब सरकारी स्वामित्व वाले बैंक ऑफ बड़ौदा ने आज एक बयान में कहा कि अभिनेता और भाजपा सांसद सनी देओल के मुंबई के जुहू स्थित बंगले की नीलामी नोटिस वापस ले लिया गया है।
विज्ञापन

बैंक ने नीलामी को लेकर निकाला था विज्ञापन
बता दें कि सनी देओल के बंगले इसकी वजह टेक्निकल बताई गई है। रविवार को खबर आई कि एक्टर ने बैंक से बड़ा अमाउंट लोन लिया था और उन्होंने 56 करोड़ का भुगतान नहीं किया था। शनिवार को बैंक ऑफ बड़ौदा ने सनी देओल के विला की नीलामी को लेकर विज्ञापन निकाला था। सनी ने बैंक से एक बड़े अमाउंट का लोन लिया था। इस लोन के लिए उन्होंने मुंबई के जुहू स्थित 'सनी विला' को मॉर्गेज पर दिया था। इसके बदले उन्हें बैंक को करीबन 56 करोड़ रुपये चुकाने थे।

इसे भी पढ़ें- Salman Khan: सलमान खान ने दी 'तेरे नाम 2' की आहट? अभिनेता के लुक ने किया कयासों का बाजार गर्म

यह थी ऑक्शन की कीमत
सनी देओल ये लोन और इसपर लगा ब्याज वसूलने के लिए बैंक ने एक्टर की प्रॉपर्टी को नीलाम करने का फैसला किया था। बता दें कि सनी विला की नीलामी 25 सिंतबर को होनी थी। ऑक्शन के लिए बैंक की तरफ से प्रॉपर्टी की कीमत 51.43 करोड़ रखी गई थी। बैंक ऑफ बड़ौदा के नोटिस के मुताबिक सनी देओल के इस लोन में धर्मेंद्र और बॉबी देओल गारंटर है।
विज्ञापन

कितनी है संपत्ति
इसके अलावा सनी देओल की कंपनी सनी साउंड्स प्राइवेट लिमिटेड कॉरपोरेट गारंटर है। साल 2019 लोकसभा चुनाव में दाखिल सनी देओल के एफिडेविट के मुताबिक उन पर 53 करोड़ रुपए की देनदारी है। वहीं, उनके पास 87 करोड़ रुपए से अधिक की संपत्ति है। इसके अलावा सनी देओल ने अपने पिता धर्मेंद्र को साढ़े तीन करोड़ रुपए से अधिक का लोन दिया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें