ऋषि कपूर ने अपनी फिल्मों में अपने स्टाइल से कई नए ट्रेंड शुरू किए थे। इनमें अलग-अलग रंगों के स्वेटर्स पहनने का चलन भी एक्टर ने शुरू किया। दिलचस्प बात ये है कि ऋषि कपूर को स्वेट कलेक्शन का भी काफी शौक रहा था।
कपूर खानदार का फिल्मी दुनिया में खूब दबदबा रहा है। सिनेमा की दुनिया में कई व्यापक बदलाव का श्रेय इस परिवार को जाता है। निर्देशन और अदाकारी के हुनर के साथ-साथ कपूर खानदान शुरू से ही खानपान के लिए भी खूब चर्चा में रहा है। इस परिवार के सदस्य खाने और खिलाने के खूब शौकीन रहे हैं और शौक बड़ी चीज है। यह खानदानी शौक ऋषि कपूर को भी विरासत में मिला। खाने के वे ऐसे शौकीन थे कि उन्हें हर दिन नए व्यंजन खिलाने के लिए नीतू कपूर खूब मशक्कत किया करती थीं। इसका खुलासा कपिल शर्मा के शो के दौरान खुद नीतू कपूर कर चुकी हैं।
विज्ञापन
कपिल के शो में किया था खुलासा
ये बात है वर्ष 2017 की। तब कपिल शर्मा के शो में अभिनेता ऋषि कपूर और नीतू सिंह दोनों आए थे। यहां दोनों ने कई दिलचस्प बातें साझा की थीं। इसी दौरान नीतू सिंह ने खुलासा किया था कि वे ऋषि कपूर को हर दिन नई डिश परोसती हैं और इसके लिए बाकायदा काफी मशक्कत करती हैं। वे नए-नए व्यंजन सर्च करती हैं। दरअसल, शो में कपिल शर्मा ने नीतू सिंह से ऋषि कपूर के खानपान के शौक के बारे में सवाल पूछा था।
Fighter Trailer: 'फाइटर' का दमदार ट्रेलर रिलीज, देशभक्ति का जज्बा लिए हवाओं से बातें करते नजर आए ऋतिक-दीपिका
विज्ञापन
ऑनलाइन नई डिश सर्च करती थीं नीतू सिंह
कपिल को जवाब देते हुए नीतू सिंह ने कहा था, 'मुझे खाना बनाने का कोई शौक नहीं है, मगर मेरे पति को बहुत पसंद है। इसलिए मैं अब तक रोज ऑनलाइन नई डिश बनाना सीखती हूं और बनाती हूं। अगर मैं एक महीने बाद भी कोई डिश रिपीट करती हूं तो ऋषि गुस्सा होकर कहते हैं कि ये तो कल ही बनाई थी। इसलिए मैं हर रोज अलग बनाती हूं ताकि ये खुश रहें'।
स्वेटर कलेक्शन के भी शौकीन थे एक्टर
ऋषि कपूर ने अपनी फिल्मों में अपने स्टाइल से कई नए ट्रेंड शुरू किए थे। इनमें अलग-अलग रंगों के स्वेटर्स पहनने का चलन भी एक्टर ने शुरू किया। दिलचस्प बात ये है कि ऋषि कपूर को स्वेटर कलेक्शन का भी काफी शौक रहा था। एक बार एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए चिंटू जी ने इस बात का जिक्र किया था। बता दें कि 30 अप्रैल 2020 को ऋषि कपूर इस दुनिया को अलविदा कह गए।
Shashika Mooruth: मिलिए दक्षिण अफ्रीका की ‘मीरा’ से, ‘सलार’ के गाने ‘काली’ ने दिलाई दुनिया भर में शोहरत