फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amitabh Bachchan: अब अयोध्या में आशियाना बनाएंगे बिग बी? मेगास्टार ने श्रीराम की नगरी में खरीदा प्लॉट!

Mon, 15 Jan 2024 01:59 PM IST
यशी पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

अयोध्या में सबसे प्रतिष्ठित राम मंदिर के निर्माण के साथ, कई दिग्गजों ने पहले ही शहर में अपना पैसा निवेश करना शुरू कर दिया है। इस लिस्ट में अमिताभ बच्चन का नाम भी शामिल हो गया है।
विज्ञापन
अमिताभ बच्चन - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के अयोध्या में श्रीराम मंदिर में रामलला की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा होने वाली है। इसके लिए भव्य आयोजन होगा। समारोह में कुछ ही दिन शेष रह गए हैं। देश में इस समारोह की तैयारी जोर शोर से चल रही है। कार्यक्रम में शामिल होने के लिए बॉलीवुड इंडस्ट्री के कई सितारों को निमंत्रण मिल चुका है। 22 जनवरी को अयोध्या में राम जन्मभूमि मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के साक्षी बनने के लिए बॉलीवुड के कई सितारें काफी उत्सुक दिख रहे हैं। वही, दूसरी ओर मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने अयोध्या में प्लॉट खरीदा है।
विज्ञापन


सरयू में खरीदा प्लॉट
अयोध्या में सबसे प्रतिष्ठित राम मंदिर के निर्माण के साथ, कई दिग्गजों ने पहले ही शहर में अपना पैसा निवेश करना शुरू कर दिया है। इस लिस्ट में अमिताभ बच्चन का नाम भी शामिल हो गया है। अभिनेता ने द सरयू में एक प्लॉट खरीदा है। इसकी कीमत कथित तौर पर 14.50 करोड़ रुपये बताई जा रही है। विरल भियानी ने भी अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए इसकी जानकारी साझा की है।

यह भी पढ़ें: K J Joy Passes Away: मशहूर मलयालम संगीत निर्देशक के जे जॉय का निधन, 77 वर्ष की आयु में ली अंतिम सांस
विज्ञापन

 

राम मंदिर के पास स्थित 
रिपोर्ट्स के अनुसार, अमिताभ ने मुंबई स्थित बिल्डर्स, द हाउस ऑफ अभिनंदन लोढ़ा के जरिए सरयू में जमीन का एक टुकड़ा खरीदा है। बिग बी की यह जमीन 10,000 वर्ग फुट में फैली हुई है। रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया जा रहा है कि अभिनेता ने भुगतान करके सौदा पक्का कर लिया है। अमिताभ की यह संपत्ति राम जन्मभूमि मंदिर से सिर्फ 15 मिनट की दूरी पर स्थित है।
विज्ञापन


इस फिल्म में नजर आएंगे बिग बी
अमिताभ बच्चन का प्रयागराज में हुआ, जो अयोध्या से ज्यादा दूर नहीं है। राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह में अमिताभ बच्चन को भी उनके परिवार के साथ आमंत्रित किया गया है। वर्क फ्रंट की बात करें तो 'कल्कि 2898 एडी' बिग बी की आगामी फिल्म है। इसमें वे प्रभास, दीपिका पादुकोण और कमल हासन के साथ स्क्रीन साझा करते दिखेंगे।

यह भी पढ़ें: Shashika Mooruth: मिलिए दक्षिण अफ्रीका की ‘मीरा’ से, ‘सलार’ के गाने ‘काली’ ने दिलाई दुनिया भर में शोहरत
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें