फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maa Ka Sum: मोना सिंह और मिहिर आहूजा की नई वेब सीरीज 'मां का सम', जानें किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर होगी स्ट्रीम

Wed, 25 Mar 2026 02:09 PM IST
Anju Bajpai एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Maa Ka Sum: मोना सिंह और मिहिर आहूजा की नई वेब सीरीज जल्द ही ओटीटी पर दस्तक देने वाली है। इस सीरीज का नाम 'मां का सम' है। जानिए इस सीरीज को आप कब और कहां देख सकेंगे।
 
विज्ञापन
मां का सम' - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मोना सिंह और मिहिर आहूजा वेब सीरीज 'मां का सम' में एक साथ नजर आने वाले हैं। मोना और मिहिर के अलावा इस सीरीज में अंगिरा धर और रणवीर बराड़ भी अहम किरदार में नजर आएंगे। जानें किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम होगी सीरीज?

विज्ञापन

किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम होगी सीरीज
'मां का सम' एक नई वेब सीरीज है। जिसका निर्देशन निकोलस खारकोंगोर ने किया है। इस सीरीज में मोना सिंह के साथ मुख्य भूमिका में मिहिर आहूजा नजर आएंगे। यह सीरीज 3 अप्रैल 2026 को प्राइम वीडिय रिलीज हो रही है।

विज्ञापन

क्या है 'मां का सम' की कहानी?
इस सीरीज की कहानी अगस्त्य नाम के एक होनहार टीनएज लड़के की है, जिसे मिहिर आहूजा ने निभाया है। अगस्त्य बहुत अच्छा मैथ्स का स्टूडेंट है। वह पूरी दुनिया को नंबर्स, ग्राफ और लॉजिक के नजरिए से देखता है। उसकी सिंगल मां विनीता का रोल मोना सिंह ने निभाया है।

अगस्त्य अपनी मां के लिए एक परफेक्ट पति ढूंढने का प्लान बनाता है। वह इसे 'प्रोजेक्ट मॉम' नाम देता है। शुरू में यह सिर्फ एक लॉजिकल प्लान होता है, लेकिन धीरे-धीरे यह एक मजेदार, भावुक और दिल छू लेने वाली कहानी बन जाती है।

यह भी पढ़ें: फारुख शेख की जयंती पर शबाना आजमी ने दी श्रद्धांजलि, साझा किया यादगार किस्सा; 22 साल के सफर के लिए कहा शुक्रिया
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें