प्रियदर्शन और अक्षय कुमार
- फोटो : सोशल मीडिया
एक्टर की असल उम्र और फिल्मी उम्र में होता है अंतर
‘भूत बंगला’ के निर्देशक प्रियदर्शन ने भी इस मामले पर अपनी राय देते हुए कहा कि एमजीआर और एनटीआर जैसे लोग अक्सर कहते थे कि वास्तविक उम्र और फिल्मी उम्र में बहुत अंतर होता है। किसी अभिनेता की फिल्मी उम्र उसकी असली उम्र को नहीं दर्शाती।
लोग अभिनेताओं को उनकी फिल्मी उम्र के साथ भी स्वीकार करते हैं और उन्हें इसमें कोई परेशानी भी नहीं है। शूटिंग के दौरान हो सकता है कि लोग किसी जोड़ी को देखें और महसूस करें कि वे सही नहीं हैं। यह फैसला उनकी उम्र के अंतर से जुड़ा नहीं हो सकता है।
प्रियदर्शन ने आगे कहा कि जब मैं अक्षय या तब्बू के साथ शूटिंग करता हूं, तो मुझे उन्हें देखने में कभी कोई दिक्कत नहीं होती। जब दर्शक फिल्म देखते हैं, तो मुझे पता चलता है कि उन्हें भी कोई दिक्कत नहीं होती। ऐसा उनके किरदारों और फिल्म में उनकी उम्र के कारण है।
वामिका गब्बी और अक्षय कुमार
- फोटो : सोशल मीडिया
अक्षय ने की वामिका की तारीफ
इस दौरान अक्षय कुमार ने अपनी को-एक्टर वामिका गब्बी की जमकर तारीफ भी की। उन्होंने ‘भूत बंगला’ की शूटिंग के दौरान अपनी पहली मुलाकात को भी याद करते हुए कहा कि वह बहुत अलग तरीके से काम करती हैं।
यह खबर भी पढ़ेंः अक्षय कुमार ने किया राजपाल यादव का अपमान? वायरल वीडियो पर अब खुद अभिनेता ने बताई पूरी सच्चाई
वह अपने सीन को पढ़ती रहती हैं और उनका अभ्यास करती रहती हैं। वह बहुत गंभीर हो जाती हैं। वहीं तब्बू को लेकर अक्षय ने कहा कि तब्बू तो उनसे भी ज्यादा गंभीर हैं। वहीं दूसरी ओर, विद्या बालन, जिनके साथ मैं अनीस बज्मी की फिल्म में काम कर रहा हूं, एक इंडिपेंडेंट कलाकार होने में विश्वास रखती हैं।
10 अप्रैल को रिलीज होगी ‘भूत बंगला’
प्रियदर्शन द्वारा निर्देशित ‘भूत बंगला’ से अक्षय कुमार और प्रियदर्शन की जोड़ी 16 साल बाद वापसी कर रही है। इस हॉरर-कॉमेडी फिल्म में अक्षय कुमार के अलावा तब्बू, वामिका गब्बी, परेश रावल, राजपाल यादव और दिवंगत दिग्गज अभिनेता असरानी भी प्रमुख भूमिकाओं में नजर आएंगे। ‘भूत बंगला’ 10 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।