प्रश्न: आपने कहा कि आप निर्देशक भी बनना चाहती हैं, तो वो कौन सा अभिनेता है जिसे आप फिल्म में कास्ट करेगी?
उत्तर: मैं अक्षय कुमार को लेकर फिल्म बनाना चाहूंगी क्योंकि वो अपने निर्देशक के ऊपर विश्वास करते हैं। वो निर्देशक के हिसाब से काम करते हैं ये मैंने उनके साथ काम करके जाना है। इसके अलावा मैं चाहूंगी कि परेश रावल भी मेरी फिल्म में हो क्योंकि वो अच्छे अभिनेता हैं वो बहुत सरल हैं निर्देशक को परेशान नहीं करते हैं। इसलिए मैं चाहूंगी मैं जब भी फिल्म बनाऊं ये मेरी फिल्म में हों। मैं फिल्म में एक किरदार तो निभाऊंगी ताकि दर्शक मेरे अभिनय को देख सकें। लेकिन उस वक्त अभिनेत्री जो रोल में फिट बैठेगी उसे लूंगी।
प्रश्न: ओटीटी प्लेटफॉर्म पर कोई ऐसी सीरीज है जो आपकी पसंदीदा हो?
उत्तर: हां जो किरदार शैफाली शाह ने दिल्ली क्राइम में निभाया था उस तरह की भूमिका मैं करना चाहती हूं, इसके अलावा लस्ट स्टोरी में जिस तरह का ग्लैमर दिखाया गया है वो किरदार करने में मुझे कोई दिक्कत नहीं है। लेकिन कुछ फिल्मों में जबरदस्ती का ग्लैमर भरा जाता है, उसे मैं प्रमोट नहीं करती। मेरी ओटीटी सीरीज में ग्लैमर पार्ट जरूर होगा लेकिन ऐसे की लोग उसको पसंद करेंगे।
प्रश्न: क्या आप कभी ट्रोलिंग का शिकार हुईं हैं?
उत्तर: मैं कभी ट्रोलिंग का शिकार नहीं हुई। मुझे लगता है हर इंसान प्रतिभाशली है। अगर आप किसी को उल्टा बोलेंगे तो लोग आपको भी बोलेंगे। अगर आपने एक प्रशंसक के रूप में मुझे कुछ लिखा है तो मैं यही कोशिश करती हूं कि लोगों को प्यार से उसका जवाब दूं। मेरे सोशल मीडिया पर बहुत प्रशंसक हैं। 90 प्रतिशत मेरे कमेंट्स अच्छे ही होते हैं। मैं सोशल मीडिया को बहुत ज्यादा दिमाग पर हावी नहीं होने देती। लेकिन मुझे लगता है ये एक रास्ता है जहां हम अपने प्रशंसकों के साथ जुड़े रह सकते हैं। मुझे बस ये अच्छा नहीं लगता कि कुछ लोग सोशल मीडिया का फायदा उठाते हैं। किसी के साथ क्या हो जाता है। उसका नुकसान भी है। लेकिन लोगों से आप जुड़ सकते हैं, फिल्में प्रमोट कर सकते हैं। तो ये भी अच्छी है।
प्रश्न: नाना पाटेकर के साथ काम करने का आपका अनुभव कैसा था ?
उत्तर: मैंने जब नाना पाटेकर के साथ फिल्म बनाई थी उस समय मैं सबसे युवा निर्माता थी हमारी इंडस्ट्री की। मेरे लिए वो फिल्म एक चुनौती थी क्योंकि मुझे लगा ही नहीं था निर्माता के रूप में मैं काम कर सकती हूं, लेकिन उस फिल्म ने मुझे बहुत कुछ सिखाया। जब मैंने उस एक्शन फिल्म का कंसेप्ट सोचा था क्योंकि उस समय लोगों को अधिकतर एक्शन फिल्में ही पसंद आती थी। उस वक्त मेरे जहन में सिर्फ दो नाम आए थे नाना पाटेकर और परेश रावल। इनसे मजबूत कलाकार नहीं हो सकते। मैं जब नाना के पास गई तो उन्होंने दो मिनट तक देखकर मुझसे पूछा कि तुम प्रोड्यूस करोगी फिल्म तो मैंने हां कहा। दो तीन दिन उन्होंने बुलाया और उसके बाद उन्होंने एक मोटी फीस बोल दी। उन्हें लगा मैं वापस नहीं आऊंगी, लेकिन मैं अगले दिन पैसे लेकर गई। उन्होंने काफी दिनों तक चेक नहीं डाला था क्योंकि उन्हें लगा मैं मजाक कर रही हूं, लेकिन मैंने जब उन्हें बताया कि मैं सीरियस हूं तब उन्होंने चेक डाला और हमारी शुरुआत हुई। उस वक्त जो भी मेरी फिल्म में कास्ट थी आज वो सफल है और बड़े-बड़े रोल कर रहे हैं। उस फिल्म में मैं ने वैजयंती माला जी के बेटे को भी कास्ट किया था। मेरे लिए वो फिल्म एक मील का पत्थर है
प्रश्न: आपकी आगामी फिल्में क्या हैं?
उत्तर: आप मुझे बहुत ही जल्द दो फिल्मों में देखेंगे। वो जल्द ही शुरू होंगी। मैंने हमेशा सोचा है कि मैं बतौर अभिनेत्री अच्छी फिल्मों में काम करती रहूंगी। प्रोड्यूसर के साथ-साथ मैं अभिनय करती रहूंगी। लेकिन ये सब मैं ओटीटी प्लेटफॉर्म पर करूंगी क्योंकि फिल्मों वाला चक्कर अब मुझे लगता नहीं है 2-3 साल तक होगा।