वीरू के फैंस ने भी उन्हें याद किया। एक फैन ने लिखा, 'हैप्पी बर्थडे सर। दूसरे ने लिखा, 'अब इस दर्द को समझ सकता हूं, मैंने अपने ससुर को खो दिया जो मेरे पिता थे और मैं अपनी पत्नी को हर दिन बिखरते हुए देखता हूं'। दो साल पहले वीरू देवगन की मौत के बाद अजय की पत्नी और अभिनेत्री काजोल ने भी अपने ससुर को श्रद्धांजलि दी थी। काजोल ने एक इवेंट की उनके साथ एक पुरानी तस्वीर साझा की और लिखा,' खुशी के दिनों में... उन्होंने उन्होंने लाइफटाइम अवॉर्ड जीता था, लेकिन इसे साबित करने में उन्हें पूरा जीवन लग गया'।
वीरू के साथ कई फिल्मों में काम कर चुके अमिताभ बच्चन ने भी अपने ब्लॉग पर उनके बारे में एक भावुक कर देने वाला नोट लिखा। अजय देवगन के वर्क फ्रंट की बात करें तो अभिनेता और निर्माता दिल राजू ने तेलुगु फिल्म ‘नंदी’ को हिन्दी में बनाने की घोषणा की है। अजय और राजू ने अपराध और कानून के विषय पर बनी इस फिल्म के राइट्स खरीद लिए हैं।