बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता और राजनेता मिथुन चक्रवर्ती को आज शनिवार, 10 फरवरी को कोलकाता के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अभिनेता की तबीयत सुबह थोड़ी नासाज रही, जिसके बाद उन्हें कोलकाता के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। अभिनेता के करीबी का कहना है कि वे थोड़ी बेचैनी महसूस कर रहे थे, जिसके बाद उन्हें अपोलो अस्पताल ले जाया गया। फिलहाल उनका इलाज चल रहा है।