फिल्म की कहानी
फिल्म कहानी 'गौर चक्रवर्ती' यानी मिथुन चक्रवर्ती पर केंद्रित है, जो एक सेवानिवृत्त व्यक्ति हैं और वह अपने वेडिंग प्लानर बेटे 'जॉय' यानी देव के साथ रहते हैं। गौर का जीवन उनके बेटे के इर्द-गिर्द घूमता है, जबकि बेटा काम के प्रति अपनी प्रतिबद्धता के कारण उतना समय अपने पिता को नहीं दे पाता। पिता चाहते हैं कि उसका बेटा शादी कर ले, लेकिन जॉय हिचकिचा रहा है, क्योंकि उसे डर है कि शादी उसे अपने पिता से दूर ले जा सकती है। हालांकि, गौर के जीवन में उनकी कॉलेज की दोस्त 'कुसुम' यानी ममता शंकर की एंट्री होती है, जिसके बाद पिता और पुत्र के बीच का रिश्ता बदल जाता है। कुसुम से मिलने के बाद गौर के मन में एक बार फिर अपना घर बसाने की उम्मीद जाग उठती है और यहां से उनके परिवार में उथल-पुथल देखने को मिलती है।
Dasara BO Collection: बंपर ओपनिंग के बाद नानी को लगा झटका, 'दशहरा' ने दूसरे दिन गिरावट के साथ किया इतना बिजनेस
सामाजिक रूढ़ियों पर वार
इस फिल्म के जरिए चार साल बाद मिथुन चक्रवर्ती ने बंगाली सिनेमा में वापसी की थी। साल 1976 में मृणाल सेन की राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता फिल्म 'मृगया' के लिए स्क्रीन साझा करने के बाद यह मिथुन और ममता की दूसरी फिल्म है। फिल्म में दिल को छू लेने वाला एक पारिवारिक नाटक है। 'प्रजापति' एक बेटे और पिता के बीच साझा किए गए खट्टे-मीठे रिश्ते की कहानी है। बेटा कॉमेडी की आड़ में सामाजिक रूढ़ियों पर सवाल उठाता है और दिल को छू जाता है।
Bholaa Box Office Collection: दूसरे दिन ही बॉक्स ऑफिस का मैदान छोड़ गया भोला, कलेक्शन में 38 फीसदी की गिरावट
बंगाली नव वर्ष पर फिल्म का प्रीमियर
फिल्म को लेकर निर्देशक अविजीत सेन ने कहा, 'मैं हमेशा अपने अवलोकन और अनुभवों से कहानियां बनाने में विश्वास करता हूं, इसलिए 'प्रजापति' ने इतने सारे दर्शकों के दिल को छू लिया है और बॉक्स ऑफिस पर इतना अच्छा प्रदर्शन किया है। हमें इस बात की खुशी है कि यह 2022-2023 के लिए अब तक रिलीज हुई किसी भी बांग्ला फिल्म के लिए सबसे अधिक कमाई करने वाली बंगाली फिल्म है। अब बंगाली नव वर्ष के शुभ अवसर पर जी5 पर इसके प्रीमियर के साथ मैं उम्मीद कर रहा हूं कि जिन दर्शकों ने इसे अभी तक नहीं देखा है, वह अब इसे देखने के लिए इच्छुक हैं। इसके अलावा 46 साल बाद मिथुन चक्रवर्ती और ममता शंकर के पुनर्मिलन और मिथुन और देव के बीच प्यारे पिता-पुत्र की केमिस्ट्री के लिए फैंस को इसे देखना चाहिए।'
Ayan Mukerji: 'ब्रह्मास्त्र' के फैंस के लिए खुशखबरी! अयान मुखर्जी ने बताया कब रिलीज होगा फिल्म का दूसरा पार्ट