करीब 21 साल बाद भारत के पास मिस यूनिवर्स का ताज वापस आ गया है। जैसे ही चंडीगढ़ की हरनाज संधू को मिस यूनिवर्स के खिताब से नवाजा गया, सोशल मीडिया पर #HarnaazSandhu ट्रेंड करने लगा। हर कोई उनको बधाई देने के लिए उतावला नजर आया। थोड़ी ही देर में सोशल मीडिया पर हरनाज को बधाई देने वालों के बीच होड़ लग गई। ट्विटर, फेसबुक से लेकर इंस्टाग्राम पर भी हरनाज छा गईं।
ट्विटर पर प्रियंका शुक्ला ने लिखा- मिस इंडिया 21 साल बाद मिस यूनिवर्स का ताज घर ले आईं। बधाई हो हरनाज संधू।