फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर उजाला डॉटकॉम के ऑफिस पहुंची मिस नॉर्थ इंडिया

Wed, 23 Sep 2015 06:47 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तर भारत के फैशन की दुनिया का सबसे बड़ा मुकाबला 'फेम मिस नॉर्थ इंडिया प्रिंसेस 2015' जीतने के बाद नूपुर अग्रवाल ने अमर उजाला से मुलाकात की। वह बुधवार को माता-पिता के साथ अमर उजाला डॉटकॉम के दफ्तर पहुंचीं।
विज्ञापन


यहां उन्होंने मिस नॉर्थ इंडिया बनने की खुशी बयां की और प्रतियोगिता के दौरान की कई बेहतरीन यादें सांझा कीं। नुपुर ने बताया कि 12 प्रतियोगियों में 15 दिनों तक जबर्दस्त मुकाबला चलता रहा। खूबसूरसी, सेन्स ऑफ ह्यूमर, रहन-सहन से लेकर बातचीत के ढ़ंग तक को परखा गया। ग्रांड फिनाले वाले दिन तो उनकी तबीयत खराब हो गई थी।

नूपुर बताती हैं कि उन्होंने पहले कभी इस तरह की प्रतियोगिता का सामना नहीं किया था। इसलिए डरी हुई थीं। ग्रांड फिनाले के दो दिन पहले ही उन्होंने खाना-पीना छोड़ दिया था। लेकिन जीत और उसके बाद लगातार मिल रही दोस्तों, रिश्तेदारों, शुभचिंतकों के बधाई संदेशों ने उनमें नया आत्मविश्वास जगा दिया है। अब वह बॉलीवुड का रुख करने की सोच रही हैं।
विज्ञापन


















गाजियाबाद की नूपुर एक मल्टी रिटेल कंपनी में बीते सात सालों से नौकरी करती हैं। पारिवारिक जरूरतों के चलते उन्होंने 12वीं के बाद ही नौकरी शुरू कर दी थी। 25 वर्षीय नूपुर बताती है कि जिस दिन उन्हें प्रतियोगिता के ऑडिशन में शामिल होना था, उसी दिन उनके बॉस ने उन्हें कंपनी मालिक के सामने एक प्रेजेंटेशन देने को कह दिया।

काफी मनाने के बाद किसी तरह उन्हें उस दिन छुट्टी मिल पाई थी। बात जब प्रतियोगिता के लिए 15 दिनों छुट्टी की आई तब बड़ी परेशानी खड़ी हो गई। छुट्टी मिली भी तो बस फिनाले वाले दिन तक के लिए। फिनाले के ठीक अगले दिन उन्हें ऑफिस जाना था। लेकिन जब पता चला कि वह जीत गई हैं। तब कंपनी ने दो दिन की छुट्टी बढ़ा दी और एक शानदार पार्टी भी दी।

















गौरतलब है कि फेम और अमर उजाला की ओर से आयोजित मिस नॉर्थ इंडिया प्रिंसेस 2015 का बीते 15 सितंबर को दिल्ली में ग्रांड फिनाले हुआ था। वहां अभिनेत्री मॉडल मुग्धा गोड्से और ईशा कोपिक्कर ने नूपुर को ताज पहनाया था। तब अमर उजाला और शेवरले की ओर से नूपुर को कार देने का ऐलान किया गया था। बुधवार को अमर उजाला डॉटकॉम के ऑफिस में ये वायदा पूरा किया गया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें