क्रूर हिंसा और बोल्ड संवाद को लेकर चर्चा में आई राजकुमार हिंदोस्तानी की फिल्म सस्पेंस थ्रिलर 'डार्लिंग डोंट चीट' जल्द ही रिलीज होने वाली है। इसके निर्माता फिल्म के प्रमोशन के लिए एक अनोखी प्रतियोगिता शुरू करने जा रहे हैं।
इसमें भाग लेने वाले को जमैका या विश्व की न्यूड बीच पर घूमने का मौका मिल सकता है।
इसके लिए फिल्म की वेबसाइट darlingdontcheat.com पर जाकर अपना नाम रजिस्टर करना होगा। हाल ही में फिल्म के सितारे राम गौरव पांडेय, आशीष त्यागी और नेहा चैटर्जी समेत दिल्ली आई फिल्म यूनिट ने इस प्रतियोगिता का ऐलान किया।
निर्देशक राजकुमार के मुताबिक यह फिल्म 'इंसाफ का तराजू', 'बैंडिट क्वीन',
'फायर' की तर्ज पर बनी है। फिल्म पर उठ रहे विवाद को लेकर उनका कहना है कि
आमतौर पर इस छोटी उम्र में बलात्कार और संबादों में बोल्डनेस होने पर
फिल्मों का विरोध होता है।
पर बाद ये फिल्में लोकप्रिय होती हैं। उनके मुताबिक अब देश में दर्शक
ऐसी फिल्मों के लिए तैयार हैं। फिल्म 30 अक्टूबर, 2015 को रिलीज होगी।