फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानसा वाराणसी ने 23 साल की उम्र में जीता फेमिना मिस इंडिया 2020 का खिताब, जानिए उनके बारे में सबकुछ

Thu, 11 Feb 2021 09:42 AM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Miss India 2020 winner - फोटो : Twitter
तेलंगाना की मानसा वाराणसी ने 23 साल की उम्र में  VLCC फेमिना मिस इंडिया 2020 का खिताब अपने नाम कर लिया है। फेमिना मिस इंडिया के आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से वीएलसीसी टॉप 3 विनर्स के नाम की घोषणा की गई है। इस साल टॉप 3 में मानसा वाराणसी, मान्या सिंह और मनिका शोकंद ने जगह बनाई थी।
 
विज्ञापन

2 of 5
Miss India 2020 - फोटो : Twitter
मान्या सिंह फेमिना मिस इंडिया 2020 कॉन्टेस्ट की रनर अप रहीं। वहीं मनिका शोकंद फैमिना मिस ग्रैंड इंडिया 2020 चुनी गईं। कोरोना महामारी की वजह से इस बार प्रतियोगिता की पूरी प्रक्रिया को डिजिटल रूप से आयोजित किया गया था। ये मिस इंडिया 2020 का 57 वां संस्करण था। जिसका आज समापन हो गया।

 
विज्ञापन

3 of 5
मानसा वाराणसी - फोटो : Twitter
बात करें मिस इंडिया 2020 मानसा वाराणसी की तो वो 23 साल की हैं। मानसा इससे पहले मिस तेलंगाना भी रह चुकीं हैं। मानसा पेशे से फाइनेंशियल एक्सचेंज इन्फॉर्मेशन एनालिस्ट हैं। मानसा तेलंगाना की रहने वाली हैं।
 

4 of 5
Miss India 2020 - फोटो : Twitter
फेमिना मिस इंडिया 2020 के ग्रांड फिनाले मुंबई के प्लश होटल में किया गया। बॉलीवुड एक्टर अपारशक्ति खुराना ने इस इवेंट को होस्ट किया, जबकि नेहा धूपिया इस मेगा इवेंट की ऑफिशियल पेंजेन्ट रहीं। वाणी कपूर, चित्रांगदा सिंह, नेहा धूपिया, अपारशक्ति खुराना और पुलकित सम्राट जैसे तमाम दिग्गज सितारे इस खास इवेंट में शरीक हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मानसा वाराणसी - फोटो : Twitter
पर्सनल लाइफ की बात करें तो मानसा के पास कंप्यूटर साइंस में ग्रैजुएशन की डिग्री है। उन्होंने आठ साल तक भरतनाट्यम सीखा है, इसके अलावा उन्होंने चार साल क्लासिकल संगीत भी सीखा है। उन्हें डांसिंग में रुचि है।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें