फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sherlyn Chopra: प्लेब्वॉय मैगजीन के लिए न्यूड फोटोशूट करवा चुकीं हैं शर्लिन चोपड़ा, विवादित बयानों से बटोरीं सुर्खियां

Thu, 11 Feb 2021 09:31 AM IST
स्वाति सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
शर्लिन चोपड़ा - फोटो : फाइल
एक्ट्रेस शर्लिन चोपड़ा आज अपना 37वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। 11 फरवरी, 1984 को शर्लिन का जन्म हैदराबाद में हुआ था। इन दिनों शर्लिन जाने-माने फिल्म डायरेक्टर साजिद खान पर यौन शोषण का आरोप लगाने को लेकर सुर्खियों में हैं। शर्लिन बॉलीवुड में तो कुछ खास कर नहीं सकीं, लेकिन उन्होंने इंडस्ट्री को लेकर अब जितने भी खुलासे किए हैं, वो चौंका देने वाले रहे हैं। शर्लिन ने अपने करियर की शुरुआत साल 2005 में रिलीज हुई फिल्म 'टाइमपास' से की। इसके अलावा, शर्लिन डायरेक्टर रुपेश पॉल की इंग्लिश मूवी 'कामसूत्र 3डी' की भी एक्ट्रेस रह चुकी है।
विज्ञापन

2 of 5
शर्लिन चोपड़ा - फोटो : Twitter: @SherlynChopra
शर्लिन फिल्मों में आने से पहले मॉडलिंग करती थीं। शर्लिन अपने एक फोटोशूट को लेकर सुर्खियों में आ गई थीं। इस तस्वीर ने उनकी निजी जिंदगी में तहलका मचा दिया था। साल 2012 में प्लेब्वॉय मैगजीन के लिए एक्ट्रेस शर्लिन ने एक न्यूड फोटोशूट करवाया था जिसके बाद वह सुर्खियों में आ गई थीं। लोगों ने उनका काफी मजाक उड़ाया था। शर्लिन हिंदी के साथ साथ कई तेलुगु फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
शर्लिन चोपड़ा - फोटो : Twitter: @SherlynChopra
शर्लिन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और फैंस के लिए अपनी तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। शर्लिन अक्सर बोल्ड फोटोज और कमेंट्स के कारण सुर्खियों में रह चुकी हैं। हालांकि पिछले काफी समय से शर्लिन फिल्मों में नजर नहीं आई हैं। इसके अलावा शर्लिन बिग बॉस के सीजन 3 में दिखाई दी थीं।

4 of 5
शर्लिन चोपड़ा - फोटो : Twitter: @SherlynChopra
बहुत कम लोग ही जानते हैं कि शर्लिन चोपड़ा का असली नाम मोना चोपड़ा है। उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में आने के बाद अपना नाम बदल लिया था। शर्लिन चोपड़ा इकलौती ऐसी एक्ट्रेस है, जिन्होंने प्लेबॉय मैगजीन के अपना पूरा न्यूड फोटोशूट कराया था। इसको लेकर उन्होंने विवादों का भी सामना किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
शर्लिन चोपड़ा
बता दें कि शर्लिन मिस आंध्र प्रदेश भी रह चुकी हैं। साथ ही एम टीवी के शो 'स्पिल्ट्सविला' को भी होस्ट किया है। अब इस शो को सनी लियोनी होस्ट कर रही हैं। साल 2013 में 'बैड गर्ल' नाम से शर्लिन का एक म्यूजिक वीडियो भी रिलीज हुआ था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें