प्रियंका चोपड़ा को दर्शकों ने 2001 में रिलीज हुई फिल्म अंदाज में पहली बार देखा था। प्रियंका में एक सेक्सी इमेज थी। प्रियंका का शुरुआती कैरियर उनकी इसी इमेज की वजह से आगे बढ़ा।
आने वाले सालों में प्रियंका चोपड़ा ऐसी अभिनेत्री के रूप में शुमार होती रहीं जिसकी चर्चा उसकी खूबसूरती के साथ उसके फोटोजेनिक चेहरे की वजह से भी हुई।
अव्वल रहीं हैं प्रियंका
प्रियंका की फीगर कैसी है इस बारे में जब-तब बात होती रही। कई बार प्रियंका के फीगर को एशिया की सबसे अच्छे फीगर वाली अभिनेत्री के रूप में शुमार किया गया। प्रियंका चोपड़ा इंडस्ट्री की सबसे फिट एक्ट्रेस के रूप में भी जानी जाती हैं।
फिर आई एक 'मोटी' बहन
प्रियंका चोपड़ा के बाद उनकी एक और कजिन परिणिती चोपड़ा फिल्मों में आईं। परिणिती चोपड़ा फिल्मों में आने से पहले यशराज स्टूडियों के क्रिएटिव विभाग में थीं।
एक्ट्रेस के रूप में थोड़ी हेल्दी परिणिती को पहली बार लेडीज वर्सेज रिक्की बहल फिल्म में देखा गया। इस फिल्म के बाद परिणिती यशराज बैनर की ही कुछ फिल्मों में ही नजर आईं।
मोटापे में ही सेक्स अपील?
परिणिती चोपड़ा साफ कर चुकी हैं कि वह फिट तो रहना चाहती हैं लेकिन फिट रहने के लिए वह जीरो फीगर नहीं होना चाहतीं। परिणिती का कहना है कि जीरो फीगर के बजाय वह अभिनय को निखारने पर फोकस करना चाहती हैं।
फिर आई एक और सेक्सी बहन
परिणिती के बाद प्रियंका चोपड़ा की और बहन मीरा चोपड़ा भी फिल्मों में आई। कुछ दिनों तक मॉडलिंग करने के बाद मीरा को पहली बॉलीवुड की फिल्म मिली। मीरा चोपड़ा को विक्रम भट्ट बैनर की फिल्म मिली। इस फिल्म में मीरा लीड रोल में हैं।
सेक्स अपील की कोशिश
मीरा चोपड़ा की अभी तक जितने भी फोटो शूट सामने आए हैँ उन सभी में मीरा की सेक्स अपील साफ दिख रही है। मीरा की कोशिश यही है कि अपनी बड़ी बहन प्रियंका की तरहा उनकी गिनती भी एक सेक्सी एक्ट्रेस के रूप में हो।
इस बहन का नाम ही 'फिरंगी'
मीरा के बाद प्रियंका की एक और कजिन बॉर्बी भी फिल्मों में आई। इस बहन का कैरियर बस शुरु होने को है। बार्बी वह कैरियर की शुरुआत अनुभव सिन्हा की फिल्म 'जिद' से करेंगी। यदि बॉर्बी का कैरियर भी चल निकलता है तो प्रियंका सहित चार बहनें फिल्म इंडस्ट्री पर राज करने जा रही हैँ।
कौन लगी आपको सबसे सेक्सी
आपने इन चारों बहनों को देख लिया। आपको क्या लगा कि इन चार बहनों में से सेक्स अपील किस एक्ट्रेस में सबसे ज्यादा है। बॉर्बी के बारे में कहा जा रहा है कि एक मॉडल बनने के गुण उसमें सबसे ज्यादा हैं।