फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेगनेंट थी ये एक्ट्रेसः सच थी या अफवाह

विज्ञापन
विज्ञापन
एक्ट्रेस प्रेगनेंट हैं या नहीं इस बात का खुलासा वह बहुत बाद में करती हैं। प्रेगनेट होने के शुरूआती तीन महीनों में वह आभास नहीं होने देतीं कि वह प्रेगनेंट हैं। इस दौराव वह शूटिंग भी कर रही होती हैं।
विज्ञापन


लेकिन यह दर्शक ही होते हैँ जो इस बात का कयास बिना एक्ट्रेस के बताए ही लगा लेते हैँ कि वह एक्ट्रेस प्रेगनेंट है या नहीं। कई बार उनके कयास गलत होते हैं कई बार सही।

शिल्पा पर सही निकले दर्शक

शिल्पा शेट्टी जब प्रेगनेंट थीं तब उन्होंने इस बात का खुलासा नहीं किया था। वह फिल्‍में तो नहीं कर रहीं थीं लेकिन वह फिल्‍मी कार्यक्रमों में जरूर दिखती रही थीं।

लोगों ने इस बात के कयास लगाए कि शिल्पा शेट्टी प्रेगनेंट हैं। उनका यह कयास कुछ दिन के बाद सही निकला। ‌शिल्पा शेट्टी ने जल्द ही खुलासा किया कि वह मां बनने वाली हैं।

पर करीना पर गलत निकला इशारा

करीना कपूर प्रेगनेंट हैं या नहीं इस बात पर चर्चाएं उनकी शादी के बाद से लगातार हुई हैं। जब से ज्यादा चर्चाएं तब हुईं जब वह गोरी तेरे प्यार में की शूटिंग कर रहीं थीं।

इस शूटिंग की ही एक पिक्स इंटरनेट पर खूब चली। इस पिक्स के बाद यह चर्चाएं और तेज हुईं कि करीना मां बनने वाली हैं। बाद में यह सीन फिल्म का एक हिस्सा निकला और कयास गलत साबित हुए।

विद्या तो गुमराह ही करती रहीं

विद्या बालन प्रेगनेंट हैं या नहीं इस बात की चर्चाएं पिछले कुछ दिनों से हो रही हैं। अब ऊबकर विद्या बालन ने यह साफ कर दिया कि वह प्रेगनेंट नहीं हैं।

विद्या इसके पहले भी कहानी फिल्म के दौरान इस बात को लेकर चर्चाँओं में आईं थीं कि वह सच में प्रेगनेंट हैं। बाद में यह कहानी फिल्‍म की एक प्रमोशनल एक्टिविटी निकली।

काजोल ने की शूटिंग

यह कभी खुशी कभी गम फिल्म की शूटिंग के दौरान का किस्‍सा है। इस फिल्म की शूटिंग के दौरान काजोल प्रेगनेंट थीं। इस तथ्य को जानबूझ कर छिपाया गया। ताकि इस बात पर चर्चाएं न शुरू हो जाएं।

दर्शकों ने इसका अंदाजा पहले ही लगा लिया था और इस फिल्‍म के रिलीज होने तक यह बात साफ हो गई थी कि काजोल मां बनने वाली हैं।

फिर अक्षय कुमार की पत्नी के साथ

कुछ ऐसा ही वाकया अक्षय कुमार की पत्नी ‌और पूर्व अभिनेत्री टिंकवल खन्ना के साथ देखने को मिला। टिंकवल प्रेगनेंट हैं या नहीं इस बात की चर्चाएं उनके बताने से पहले ही शुरू हो गईं थीं। यह तो बाद में इस बात को साफ किया गया और कयास सच निकले।
विज्ञापन

ऐश पर कई बार अफवाह

अभिनेत्री ऐश्‍वर्या रॉय प्रेगनेंट हैं या नहीं इस बारे में कई बार अफवाहें निकलीं। एक बार यह अफवाहें सही साबित हुईं तो कई बार गलत। जब ऐश ने फिल्मों में दिखना बंद कर दिया तो तब लोगों ने यह अंदाजा लगाया कि ऐश शायद मां बनने वाली हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें