सुपरस्टार शाहरुख खान आज डॉक्टर बन गए। जी हां, हैदराबाद की मौलाना आजाद राष्ट्रीय उर्दू यूनिवर्सिटी शाहरुख को अाज डॉक्टरेट की उपाधि प्रदान की। इस मौके पर शाहरुख खान ने कहा, 'हैदराबाद में मुझे ये सम्मान मिलने पर मेरी मां बहुत खुश हैं। क्योंकि उनका जन्म इसी शहर में हुआ था।'
विश्वविद्यालय के इस छठे दीक्षांत समारोह में राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी मुख्य अतिथि रहे। यहां करीब 48,000 छात्रों को डिग्री प्रदान की गई।
इस मौके पर तेलंगाना के राज्यपाल ईएसएल नरसिम्हन, उप मुख्यमंत्री मोहम्मद महमूद अली और कुलपति जफर यूनुस सारेशवाला भी मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता विश्वविद्यालय के कुलाधिपति जफर सरेशवाला ने की।