फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Stan Lee: मार्वल ने खास अंदाज में मनाया स्टेन ली के जन्मदिवस का जश्न, साझा की यादगार किरदारों की झलक

Thu, 28 Dec 2023 11:38 PM IST
यशी पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
स्टेन ली - फोटो : social media
विज्ञापन
स्पाइडरनमैन, द हल्क, आयरन मैन जैसे किरदार के जनक स्टेन ली का आज यानी 28 दिसंबर को जन्म हुआ था। आज भले ही वे हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनके सुपरहीरो कैरेक्टर्स और मार्वल कॉमिक्स के जरिए वे हमेशा जीवित रहेंगे। स्टेन ली की बर्थ एनिवर्सरी पर मार्वल के आधिकारिक इंस्टाग्राम से एक पोस्ट साझा किया गया है। 
विज्ञापन


पोस्ट साझा कर मनाया जश्न 
मार्वल के पोस्ट की बात करें, तो इसमें स्टेन ली की तस्वीर साझा की है, जिसके बैकग्राउंड में सुपरहीरो कैरेक्टर्स की तस्वीरें लगी हैं। तस्वीर को साझा करते हुए कैप्शन में लिखा, 'आज ही के दिन 1922 में एक महान व्यक्ति का जन्म हुआ था, जिनका नाम स्टेन ली था। आज स्टेन 'द मैन' ली के जन्मदिन पर उनके जीवन का जश्न मना रहा हूं।'

यह भी पढ़ें: Karan Johar: मां के टाइम पास के लिए बहू लाने वाली यूजर की बात पर भड़के करण जौहर, ट्रोल्स को जमकर लताड़ा
विज्ञापन




यूसर्ज ने स्टेन को किया याद 
मार्वल की पोस्ट पर सोशल मीडिया यूजर्स जमकर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'हैप्पी बर्थडे सर, हम आपको बहुत याद कर रहे हैं।' वहीं, दुसरे ने भी स्टेन लीे को जन्मदिन की बधाई दी है। इस तरह के ढेरों कमेंट्स देखने को मिल रहे हैं। 
विज्ञापन


स्पाइडर मैन रहा सफल किरदार
स्टेन ली का जन्म 28 दिसंबर 1922 को न्यूयॉर्क में में हुआ था। उन्होंने 1961 में दि फैंटास्टिक फोर के साथ मार्वल कॉमिक्स की शुरुआत की थी। स्टेन ली के सुपरहीरो कैरेक्टर्स स्पाइडर मैन, एक्स मैन, हल्क, आयरन मैन, ब्लैक पैंथर, थोर, डॉक्टर स्टैंज और कैप्टन अमेरिका जैसी फिल्मों को दर्शकों ने काफी पसंद किया था। यही नहीं कॉमिक्स के अलावा स्टेन ली ने फिल्मों में स्क्रीनप्ले भी लिखे थे। उनकी कॉमिक्स के पूरी दुनिया में दीवाने हैं। केवल हॉलीवुड ही नहीं बल्कि स्टेम ली ने भारतीय सुपरहीरो फिल्म चक्र भी बनाई, जो दर्शकों को काफी पसंद आई थी। स्टेन ली के सुपरहीरो कैरेक्टर्स में सबसे सफल किरदार स्पाइडर मैन रहा।

यह भी पढ़ें: Venky Mama: चिरंजीवी नहीं होते तो हिमालय चला गया होता संन्यास लेने, डायमंड जुबली फंक्शन में वेंकटेश की मस्ती
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें