फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hori Mein Song Out: गुलमोहर का 'होरी में' गाना रिलीज, रंगों में सराबोर नजर आया बत्रा परिवार

Fri, 17 Feb 2023 06:28 PM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

बॉलीवुड अभिनेता मनोज बाजपेयी स्टारर फिल्म गुलमोहर का गाना होरी में रिलीज कर दिया गया है। गाने को रिलीज के साथ ही जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है। यू ट्यूब पर इस गाने को  केवल एक घंटे में 10 हजार से ज्यादा लोग देख चुके हैं। गाने में बत्रा परिवार होली के रंग में सराबोर नजर आ रहा है। 
 
विज्ञापन
गुलमोहर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूरा देश होली के लिए तैयार है वहीं इसी के साथ होली के इस कलरफुल त्योहार को सेलिब्रेट करने के लिए तैयार है बत्रा फैमिली। बता दें कि गुलमोहर फिल्म का गाना ‘होरी में’ आउट हो गया है। गाने को सोशल मीडिया खूब पसंद किया जा रहा है। यूट्यूब पर गाने को एक घंटे में 10 हजार से ज्यादा लोगों ने देख लिया है। वहीं दूसरे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर भी दर्शक इस गाने को जमकर पसंद कर रहे हैं।

विज्ञापन

‘होरी में’ गाने को बडा ही मेलोडियस बनाया गया है। जिसमें पूरा बत्रा परिवार होली के रंग में रंगा नजर आ रहा है। गाने में पूरे परिवार को एक साथ होली खेलते हुए देखा जा सकता है। और सभी एक दूसरे को प्यार और खुशी से रंग लगाते नजर आ रहे हैं। इसमें मनोज बाजपेयी के साथ-साथ शर्मिला टैगोर भी हैं।

यह भी पढ़ें: तू झूठी मैं मक्कार का टाइटल ट्रैक है रणबीर का बायोपिक सॉन्ग? एक्टर से जानें गाने के पीछे का सच

गुलमोहर - फोटो : इंस्टाग्राम
बता दें कि मनोज बाजपेयी और शर्मिला टैगोर स्टारर फिल्म गुलमोहर 3 मार्च से ऑनलाइन वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म डिज्नी+ हॉटस्टार पर देखी जा सकेगी। यह एक फैमिली ड्रामा है जिसका लंबे समय से दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है। इस फिल्म में मनोज बाजपेयी, सिमरन ऋषि बग्गा, अमोल पालेकर और शर्मिला टैगोर मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म को राहुल चित्तेला ने डायरेक्ट किया है।
विज्ञापन

बता दें कि इससे पहले मनोज बाजपेयी की फैमिली मैन सीरीज को काफी पसंद किया गया था। अब देखना होगा कि मनोज बाजपेयी की फिल्म गुलमोहर को दर्शक कैसा रिस्पॉन्स देते हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें