सोशल मीडिया और फिल्मों की चर्चित अभिनेत्री मंदिरा बेदी ने हाल में अपनी लिखी हुई किताब 'हैप्पी फॉर नो रीजन' को लांच किया है। मंदिरा ने यह किताब लेखक और संगीतकार सत्यदेव बर्मन की मदद से लिखी है, जिसमें वह पाठकों को जिंदगी में खुश रहने का फलसफा बताएंगी। हिंदी सिनेमा की अभिनेत्री मंदिरा बेदी अपनी फिटनेस को लेकर हमेशा सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं। वह अक्सर अपने दिन के बिताए गए बेहतरीन पलों को ट्विटर और इंस्टाग्राम पर प्रशंसकों के लिए साझा करती हैं। और उनके फैंस भी उनकी साझा की हुई तस्वीरों को हाथों हाथ लेते हैं।
अपनी नवीनतम पुस्तक पर चर्चा करते हुए मंदिरा बेदी ने कहा, 'हर किताब को प्रत्येक पाठक के अंदर में कुछ ज्ञान का प्रकाश प्रज्वलित करना चाहिए। मुझे लगता है कि सबकी अपनी अलग जीवन यात्रा है, तो सबको अपने अलग विचार भी जगा लेने चाहिए। अगर यह काम किसी के लिए हमारी किताब करती है, तो मुझे यह बहुत अच्छा लगेगा। लेकिन हमें जागृति के उन क्षणों को याद रखने और समझने की जरूरत है, जहां हम शारीरिक या भावनात्मक रूप से अपने अनुसार बदल सकते हैं। हमें अपने स्वयं के बेहतर स्वास्थ्य के लिए बेहतर स्थान खोजने चाहिए। मुझे अपने अंदर के गुस्से के बारे में पूरी जानकारी थी और मैंने उसे अपने हिसाब से संभाला। जिंदगी में जागरूकता पहला और सबसे कठिन कदम है।'
'हैप्पी फॉर नो रीजन' के लिए मंदिरा बेदी के सहयोगी लेखक रहे सत्यदेव बर्मन ने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा, 'ऊर्जा वहीं बढ़ती है जहां ध्यान बढ़ता है। हमें उन छोटी चीजों पर ध्यान देने की आवश्यकता है जो हमें आशीर्वाद स्वरुप मिली हैं। जैसे ताजी हवा, पीने के लिए पानी, हमारे सिर पर छत और परिवार और दोस्त जो हमें प्यार करते हैं। हमें उन छोटी चीजों पर ध्यान केंद्रित नहीं करना चाहिए जो हमें खुश रहने से रोकती हैं। यही हमारे जीवन को आगे बढ़ाएगा।'
दूसरी बार मां बनीं शिल्पा शेट्टी, बेटी का हाथ पकड़कर शेयर की पहली तस्वीर