फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लव आज कल की बजाय इम्तियाज की इस फिल्म से होगी इफ्ला की ओपनिंग, अनुराग कश्यप के साथ होगा संवाद

Fri, 21 Feb 2020 01:30 PM IST
anand anand अमर उजाला, मुंबई ब्यूरो

सार

  • इफ्ला में इस बार निर्माता निर्देशक इम्तियाज अली खास मेहमान होंगे
  • इस फेस्टिवल की ओपनिंग फिल्म इम्तियाज की छह साल रिलीज हुई फिल्म हाईवे होगी
  • निर्माता निर्देशक अनुराग कश्यप मंच पर इम्तियाज अली से खास संवाद भी करेंगे
विज्ञापन
Imtiaz Ali - फोटो : amar ujala mumbai
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिका के लॉस एंजिलिस में हर साल होने वाले इफ्ला (इंडियन फिल्म फेस्टिवल ऑफ लॉस एंजिलिस) में इस बार निर्माता निर्देशक इम्तियाज अली खास मेहमान होंगे। इम्तियाज अली निर्देशित फिल्म लव आज कल हाल ही में रिलीज हुई है, लेकिन इस फेस्टिवल की ओपनिंग फिल्म इम्तियाज की छह साल रिलीज हुई फिल्म हाईवे होगी। इस दौरान निर्माता निर्देशक अनुराग कश्यप मंच पर इम्तियाज अली से खास संवाद भी करेंगे।

विज्ञापन


इम्तियाज ने अपनी खास तरह की रोमांटिक फिल्मों से विश्वभर के सिनेमा प्रेमियों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया है। उन्होंने साल 2005 में फिल्म 'सोचा ना था' से अपने करियर की शुरुआत की। जिसके बाद उन्हें फिल्म 'जब वी मेट' से असल पहचान मिली। साल 2009 में रिलीज हुई उनकी पहली 'लव आज कल' ने समीक्षकों की वाहवाही लूटी। फिर 2011 में उन्होंने फिल्म 'रॉकस्टार' से अपनी काबिलियत एक दफा फिर से साबित की। इफ्ला में साल 2014 में रिलीज हुई इम्तियाज की फिल्म 'हाईवे' की स्क्रीनिंग होगी। यह फिल्म एक रोचक कहानी को फिल्माती है जो एक रोड के सफर से जुड़ी हुई है। इसी फिल्म ने आलिया को इंडस्ट्री में काबिल अभिनेत्री के तौर पर अपनी पहचान बनाने में काफी मदद की थी।

इंडियन फिल्म फेस्टिवल ऑफ लॉस एंजेल्स के कार्यकारी निदेशक क्रिस्टीना ने इसे बारे में बताया, 'इस फिल्म महोत्सव से लंबे समय से जुड़े अनुराग कश्यप के साथ इम्तियाज अली की एक सुखद और असल बातचीत के साथ हम इस साल के महोत्सव की शुरुआत करने को लेकर हम काफी उत्साहित हैं।'  8वें इंडियन फिल्म फेस्टिवल ऑफ लॉस एंजिलिस में 12 भाषाओं की फिल्में दिखाई जाएंगी। इन सभी फिल्मों में 50 प्रतिशत फिल्मों का निर्देशन महिलाओं ने कियाहै।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें: अब मराठी सिनेमा में अपनी किस्मत आजमाएंगे पूर्व क्रिकेटर एस. श्रीसंथ, इस फिल्म से करेंगे डेब्यू

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें