अक्षय कुमार के साथ पृथ्वीराज चौहान में किया काम
अभिनेता ने देस होया परदेस, मन्नत, सुखदेव सिंह आदि पंजाबी फिल्मों में काम किया। साथ ही, साल 2011 में आई फिल्म 'मम्मी पंजाबी है' में विक्रमजीत सिंह का किरदार निभाया। शाहिद कपूर की हिट फिल्म 'उड़ता पंजाब' में मानव विज इंस्पेक्टर जुझार सिंह के किरदार में नजर आए तो उन्हें 'गुंजन सक्सेना' में भी देखा गया। इस साल रिलीज हुई अक्षय कुमार की फिल्म 'पृथ्वीराज चौहान' में उन्होंने मोहम्मद गोरी का किरदार निभाया।
यह भी पढ़ें-
आलिया भट्ट ने परिवार संग ऐसे मनाया नए साल का जश्न
पंजाबी फिल्मों में भी किया काम
मानव विज ने पंजाबी हिंदी फिल्मों के साथ साथ टेलीविजन में भी काम किया। अभिनेता टीवी की दुनिया के सबसे मशहूर सीरियल 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' में साहिल विरानी के किरदार में नजर आ चुके हैं। वहीं, साल 2008 में उन्होंने 'किस देश में है मेरा दिल' सीरियल में किरण का किरदार निभाया था। साल 2009 में वह 'मितवा' सीरियल में भी दिखाई दिए थे। इन दिनों वह वेब सीरीज में भी नजर आ रहे हैं।
यह भी पढ़ें-
Kamaal R Khan: कॉन्ट्रोवर्सी किंग हैं कमाल आर खान, क्या उनके बारे में ये खास बातें जानते हैं आप