मल्लिका शेरावत की शादी अभी नहीं हुई है। शादी किए बगैर वह हिमाचल के धर्मशाला में विजय सिंह के साथ समय बिता रही हैं।
लगता है कि मल्लिका शेरावत को उनका हमसफर मिल गया है। मल्लिका उसी साथी के साथ हनीमून पर हैं। वह इन दिनों धर्मशाला में हैं।
टीवी शो 'बैचलरेट इंडिया : मेरे खयालों की मल्लिका' में अभिनेत्री मल्लिका को हमसफर मिल गया है। इस शो के विजेता विजय सिंह के साथ वह शादी करने की इच्छुक बतायी जा रही है।
कहा जा रहा है विजय का पूरा परिवार चाहता है कि मल्लिका उनके घर आएं। यह फैसला मल्लिका ने फिलहाल पोस्टपोन कर दिया है। लेकिन वह विजय के साथ वक्त जरूर बिता रही हैं।
विजय ने कहा कि दोनों अब पर्दे के पीछे रहकर एक-दूसरे को समझना चाहते हैं। अब मल्लिका का हाथ मेरे हाथ में है तो लगता है कि मैं सपने में हूं। मैं चाहता हूं कि हम दोनों हमेशा साथ रहें।