जिया खान की मौत में एक बहुत बड़ा ट्वीस्ट आया है। इसके बाद उनके सुसाइड पर ही प्रश्न खड़े होने लगे हैं।
अभिनेत्री जिया खान की मौत के मामले में एक अहम मोड़ गया है। पुलिस और फॉरेंसिक विभाग पर आरोप लग रहे हैं कि उसने जिया की मौत के बाद कई अहम सूबतों से छेड़छाड़ की गई।
नया खुलासा यह है कि जिया के नाखूनों से किसी इंसान की चमड़ी के हिस्से पाए गए हैं। यह चमड़ी जिया खान की नहीं है।
पुलिस पर आरोप लगा है कि उसके कपड़े से किसी और के खून के सैंपल मिलने के बावजूद पुलिस ने हत्या के कोण से इसकी जांच नहीं की।
पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के मुताबिक जिया की मौत गला घुटने से मौत हुई है। रिपोर्ट बता रही थी कि शरीर पर कोई चोट के निशान नहीं हैं। तो अब आखिर क्यों ये बात कही जा रही है कि जिया की हत्या हुई।
मालूम हो कि जिया खान ने इसी साल 3 जून को आत्महत्या की थी। शक के आधार पर जिया खान के पूर्व प्रेमी सूरज पंचोली को गिरफ्तार किया गया था।