फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Malaika Arora- Arjun Kapoor: फैशन शो में अलग-अलग बैठे दिखे मलाइका-अर्जुन, चर्चा में आया वीडियो

Sat, 27 Jul 2024 02:34 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

मलाइका अरोड़ा और अर्जुन का कपूर का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में दोनों एक फैशन शो के दौरान अलग-अलग बैठे नजर आए।
विज्ञापन
मलाइका अरोड़ा, अर्जुन कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर  हाल ही में एक फैशन शो में शिरकत करते नजर आए। सोशल मीडिया पर दोनों का एक वीडियो सामने आया है, जिसने सभी का ध्यान खींचा है। कुछ समय पहले ही कई मीडिया रिपोर्ट्स में दोनों के अलग होने के दावे किए गए थे। 
विज्ञापन

Mahesh Bhatt: खुद को मौजूदा दौर की फिल्मों के लिए फिट नहीं मानते महेश भट्ट, अब नहीं बनाएंगे कोई और फिल्म

शो में अलग-अलग बैठे नजर आए
इन अटकलों के बीच दोनों ने एक हाई-प्रोफाइल फैशन इवेंट में डिजाइनर कुणाल रावल के लिए रैंप वॉक किया। सोशल मीडिया वायरल हो रहे वीडियो में अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा को एक ही फ्रेम में देखा जा सकता है। हालांकि, दोनों एक दूसरे से दूर बैठे नजर आए।Olympics 2024: अजय देवगन से लेकर दीपिका पादुकोण तक, इन सितारों ने भारतीय एथलीटों का बढ़ाया हौसला
विज्ञापन




मलाइका ने किया राहुल खन्ना के साथ रैंप वॉक
इस कार्यक्रम के दौरान मलाइका अरोड़ा ने अभिनेता राहुल खन्ना के साथ रैंप वॉक कर अपनी खूबसूरती के जलवे बिखेरे। वहीं, दूसरी ओर अर्जुन कपूर अकेले रैंप वॉक करते नजर आए। एक ही मंच साझा करने के बावजूद दोनों ने वॉक के दौरान और बैठने के दौरान एक-दूसरे से काफी दूरी बनाए रखी।
Rahul Khanna: फैशन के मामले में पिता विनोद खन्ना से प्रेरित हैं राहुल, कहा- उनकी हमेशा स्टाइल में दिलचस्पी थी

सिंघम अगेन में दिखेंगे अर्जुन कपूर
किसी कार्यक्रम में दोनों की सार्वजनिक उपस्थिति उनके रिश्ते की स्थिति के बारे में मीडिया में कई दिनों से चल रही अटकलों के बाद देखी गई है। हालांकि, मलाइका और अर्जुन में से किसी ने भी अपने रिश्ते की मौजूदा स्थिति के बारे में कोई बयान नहीं दिया है। वर्क फ्रंट की बात करें तो अर्जुन कपूर जल्द ही सिंघम अगेन में नजर आने वाले हैं। फिल्म में वह नकारात्मक किरदार निभाते दिखेंगे। इसके अलावा वह नो एंट्री के सीक्वल में भी हैं।
Rajeev Khandelwal: कास्टिंग काउच का शिकार हो चुके हैं राजीव खंडेलवाल, बोले- मुझे कार तक ले गए फिर...
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें