फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aditya Roy Kapoor: पर्दे पर रणबीर के साथ फिर से धमाल मचाना चाहते हैं आदित्य रॉय कपूर, कही यह बात

Sat, 27 Jul 2024 11:23 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

आदित्य रॉय कपूर हाल ही इंडिया कॉउचर वीक 2024 में रैंप वॉक करते नजर आए। उन्होंने एएनआई से बात करते हुए कहा कि वह रणबीर कपूर के साथ दोबारा काम करने की तैयार हैं। हालांकि, उन्होंने कहा कि इसके लिए कुछ अच्छा और मजेदार प्रोजेक्ट होना चाहिए।
 
विज्ञापन
आदित्य रॉय कपूर, ये जवानी है दीवानी - फोटो : एएनआई, यू्ट्यूब ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिल्म ये जवानी है दीवानी को दर्शकों ने खूब पसंद किया था। फिल्म में रणबीर कपूर और आदित्य रॉय कपूर की अदाकारी ने लोगों की खूब वाहवाही बटोरी थी। हाल ही में एएनआई से बात करते हुए आदित्य ने रणबीर के साथ फिर से पर्दे पर अभिनय करने की इच्छा जताई है।Ryan Reynolds: 'डेडपूल' फुटेज लीक कराने में था रयान रेनॉल्ड्स का हाथ, लाई डिटेक्टर इंटरव्यू में सच किया कबूल
विज्ञापन


आदित्य ने कही यह बात
इस फिल्म में रणबीर, आदित्य के साथ दीपिका पादुकोण और कल्कि केकलां ने भी अहम भूमिकाएं निभाई थीं। आदित्य ने कहा, "मैं उनके (रणबीर) साथ फिर से फिल्म में अभिनय करना पसंद करूंगा। हमने उये जवानी है दीवानी में साथ काम करके बहुत अच्छा समय बिताया। हमने अच्छा समय बिताया। इसलिए अगर कोई ऐसा कुछ लिखता है जो मजेदार हो और उम्मीद है कि हम  फिर से जरूर साथ नजर आए।" 

ये जवानी है दीवानी रही थी ब्लॉकबस्टर 
अयान मुखर्जी के निर्देशन में बनी ये जवानी है दीवानी बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी। फिल्म का निर्माण करण जौहर की धर्मा प्रोडक्शंस की ओर से किया गया था। यह फिल्म चार युवा दोस्तों के इर्द-गिर्द घूमती है, जिन्होंने अपने लापरवाह कॉलेज के दिनों के बाद जीवन की यात्रा शुरू करते हुए प्यार और दिल टूटने की भावनाओं का अनुभव किया। यह फिल्म साल 2013 में रिलीज हुई थी। बता दें कि शुक्रवार (26 जुलाई) को आदित्य ने दिल्ली में इंडिया कॉउचर वीक 2024 में डिजाइनर कुणाल रावल के लिए रैंप वॉक किया।
विज्ञापन


इंडिया कॉउचर वीक 2024 में आदित्य ने किया रैंप वॉक
आदित्य ने गहरे नीले रंग की शेरवानी पहनी थी जिसे उन्होंने काले धोती स्टाइल पैंट के साथ पहना था। साथ ही, वह घनी दाढ़ी में नजर आए थे। आदित्य ने ताज पैलेस में कुणाल के कलेक्शन "सेहरा फेस्टिव कॉउचर" को पेश किया। अभिनेता ने कुणाल और गायकों के साथ लाइव परफॉरमेंस देते हुए भी खूब मस्ती की। इंडिया कॉउचर वीक 2024 की शुरुआत 24 जुलाई को हुई थी। फाल्गुनी शेन पीकॉक 31 जुलाई को फैशन समारोह का समापन करेंगी।
Mamta Kulkarni: जब ड्रग्स मामले में आया था 90 के दशक की इस टॉप अभिनेत्री का नाम, जानें क्या था पूरा मामला?
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें