वूमन एम्पावरमेंट पर बनी फिल्म मैं कौन हूं के लॉन्चिंग इवेंट पर कई जाने-माने स्टार्स पहुंचे। इस फिल्म के निर्देशक रानी मुखर्जी के भाई राजा मुखर्जी हैं। उनकी यह फिल्म कई फिल्म फेस्टिवल्स में अवॉर्ड्स भी जीत चुकी है। इस फिल्म में मेल लीड रोल निभाने वाले एक्टर हेमंत कुमार राठी से जब पूछा गया कि वह मर्दों को क्या सलाह देना चाहेंगे तो उन्होंने कहा 'उन्हें मेरी यही सलाह है कि अगर आप महिलाओं को सपोर्ट नहीं कर सकते हैं तो उनका विरोध भी मत करिए। किसी को आगे बढ़ने ही नहीं देंगे तो आपको कैसे पता चलेगा।'