फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pankaj Tripathi: राजनीति में अपना करियर बनाना चाहते थे पंकज त्रिपाठी, एक घटना के बाद बदली अपनी राह

Wed, 10 Jan 2024 09:17 AM IST
यशी पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
पंकज त्रिपाठी - फोटो : social media
विज्ञापन
अभिनेता पंकज त्रिपाठी ने बॉलीवुड इंडस्ट्री में कड़ी मेहनत के बाद एक अलग मुकाम हासिल किया है। अभिनेता ने अपनी दमदार अदाकारी से दर्शकों का दिल जीता है। इन दिनों अभिनेता अपनी आगामी फिल्म 'मैं अटल हूं' को लेकर चर्चा में हैं। यह फिल्म पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जीवन पर आधारित है। अभिनेता अक्सर अपने जीवन से जुड़े दिलचस्प किस्से साझा करते रहते हैं। हाल ही में, एक इंटरव्यू में अभिनेता ने बताया कि बिहार में अपने शुरुआती दिनों के दौरान, उनका झुकाव राजनेता बनने की ओर था। उन्होंने एक घटना के बाद, राजनीति में अपना करियर बनाने की राह छोड़ दी। 
विज्ञापन


राजनेता बनना चाहते थे पंकज
पंकज ने बताया कि बिहार में हर कोई राजनेता बनना चाहता है। वे भी अपना करियर राजनीति में बनाना चाहते थे। उन्होंने कहा, 'बिहार में हर कोई राजनीति में अपना करियर बनाना चाहता है। उनकी तरह ही मैं भी राजनेता बनने की राह पर था। हालांकि, अपने शुरुआती दिनों में जब उन्हें सलाखों के पीछे डाल दिया गया, तो उन्होंने यह सपना छोड़ दिया।' पंकज ने इस बारे में बात करते हुए कहा, 'मैंने उस वक्त राजनीति में आने के बारे में कभी नहीं सोचा था। एक विचार था कि मैं इस लाइन पर आगे बढ़ सकता हूं, लेकिन फिर एक गिरफ्तारी हुई और पुलिस ने मुझे पीटा इसलिए मैंने राजनीति में आगे बढ़ने का विचार वहीं छोड़ दिया।'

यह भी पढ़ें: Hrithik Roshan Birthday: दीपिका, प्रियंका ने गिनाए ऋतिक के रोशन होने के राज, रेखा बोलीं, डुग्गू के साथ मेरा..
विज्ञापन


इंडस्ट्री में ईमानदारी से किया काम 
अभिनेता ने आगे कहा, 'राजनीति के अलावा उस समय मेरी रुचि थिएटर में भी थी। जब राजनीति के दरवाजे बंद हो गए, तो मैं अभिनेता बनने की ओर चल पड़ा।' उन्होंने अपने फिल्मी सफर के बारे में बात करते हुए कहा, इंडस्ट्री में मैंने सभी भूमिकाएं ईमानदारी और सम्मान के साथ निभाई हैं। मैंने जीवन में जो कुछ भी हासिल किया है, वह मेरी कल्पना से परे है। मैं जीवनयापन के लिए मुंबई आया था, क्योंकि मैं अपने परिवार के लिए कमाना चाहता था। अगर हिंदी थिएटर में बेहतर वित्तीय रिटर्न होता, तो मैं यहां कभी नहीं होता।'
विज्ञापन


पंकज त्रिपाठी का वर्कफ्रंट
पंकज त्रिपाठी के वर्कफ्रंट की बात करें, उन्हें अनुराग कश्यप की फिल्म 'गैंग्स ऑफ वासेपुर' में सुल्तान कुरैशी की भूमिका निभाने के बाद अभिनेता को प्रसिद्धि मिली। इसके बाद पंकज ने 'फुकरे', 'गुंडे', 'फुकरे रिटर्न्स', 'स्त्री', 'सुपर 30', 'ओएमजी 2', 'फुकरे 3', 'कड़क सिंह' और कई फिल्मों में काम किया। अभिनेता इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'मैं अटल हूं' की रिलीज का इंतजार कर रहे हैं। वहीं, वे 'मेट्रो इन दिनों' और 'स्त्री 2' की भी शूटिंग कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें: Irrfan Khan: बड़े परदे पर फिर से सजेगी इरफान की ये कालजयी फिल्में, सुतापा की मौजूदगी में होगी शिल्प पर चर्चा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें