फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bollywood: फिल्मों में कदम रखने की तैयारी में महिमा चौधरी की बेटी अर्याना? करियर पर कही यह बड़ी बात

Mon, 05 Dec 2022 05:46 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

महिमा को फिल्म 'परदेस' के लिए जाना जाता है। सुभाष घई द्वारा निर्देशित इस फिल्म में शाहरुख खान लीड रोल में दिखे थे। उन्होंने ने हाल ही में ब्रेस्ट कैंसर से जंग जीती है।
विज्ञापन
बेटी अर्याना के साथ महिमा चौधरी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड में कई स्टार किड्स इन दिनों अपने अभिनय का जलवा दिखा रहे हैं। वहीं, शाहरुख खान की बेटी सुहाना और बोनी कपूर की बेटी खुशी भी जल्द ही फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखने जा रही हैं। इस बीच एक और मशहूर एक्ट्रेस की बेटी ने फिल्मों में काम करने की इच्छा जाहिर की है। हम बात कर रहे हैं महिमा चौधरी की बेटी अर्याना की। 90 के दशक में महिमा कई सुपरहिट फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। 

विज्ञापन

Prakash Raj: प्रकाश राज ने पीएम मोदी के कपड़ों पर की टिप्पणी, यूजर्स ने जमकर लगाई एक्टर की क्लास

Trending Videos

उनकी बेटी भी अपनी मां की तरह ही अभिनय की दुनिया में आना चाहती हैं। हाल ही में मां-बेटी की यह जोड़ी एक इवेंट में नजर आई, जहां अर्याना की क्यूटनेस ने लोगों का दिल जीत लिया। एक इवेंट के दौरान जब अर्याना से फिल्मों को लेकर बात की गई तो उन्होंने कहा कि हां वह भी फिल्मों में काम करना चाहती हैं। इस बातचीत में उन्होंने अपनी मां की भी जमकर तारीफ की। 
Vikram Bhatt: विक्रम भट्ट ने बेटी की सगाई तस्वीरें की साझा, डेडिकेट किया भावुक गाना
विज्ञापन

हालांकि अर्याना की मां महिमा चाहती हैं कि उनकी बेटी फिलहाल अपना ध्यान पूरी तरह पढ़ाई पर केंद्रित रखें। इस बारे में महिमा ने कहा कि वह अभी काफी छोटी है और उसे अभी पढ़ाई पर ध्यान देने की जरूरत है। बता दें कि महिमा को फिल्म 'परदेस' के लिए जाना जाता है। सुभाष घई द्वारा निर्देशित इस फिल्म में शाहरुख खान लीड रोल में दिखे थे। महिमा ने हाल ही में ब्रेस्ट कैंसर से जंग जीती है। इस खतरनाक बीमारी को मात देने के बाद एक्ट्रेस जल्द ही बड़े पर्दे पर वापसी करने जा रही हैं। कंगना रणौत के निर्देशन में बन रही 'इमरजेंसी' में महिमा जल्द ही अहम भूमिका में दिखेंगी। यह फिल्म अगले साल यानी 2023 में रिलीज होगी।
Kartik Aaryan: साउथ फिल्मों में डेब्यू की तैयारी में हैं कार्तिक! बताया कौन सी मूवीज में करना चाहते हैं काम
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें