फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sanjay Leela Bhansali: अब म्यूजिशियन के अवतार में दिखेंगे भंसाली, इस दिन रिलीज होगा म्यूजिक एलबम 'सुकून'

Mon, 05 Dec 2022 04:32 PM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

फिल्म निर्देशक और प्रोड्यूसर संजय लीला भंसाली अपना पहला म्यूजिक एलबम 'सुकुन' 7 दिसंबर को रिलीज करने जा रहे हैं।
विज्ञापन
संजय लीला भंसाली - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिल्म निर्देशक और प्रोड्यूसर संजय लीला भंसाली किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं। उन्होंने इंडस्ट्री को कई ऐतिसहाकि फिल्मों की सौगात दी है। संजय लीला भंसाली अब म्यूजिक में भी हाथ आजमाने जा रहे हैं। वह अपना पहला म्यूजिक एल्बम रिलीज करने जा रहे हैं। भंसाली के इस म्यूजिक एलबम का नाम 'सुकुन' है, जिसे 7 दिसंबर को सारेगामा के यूट्यूब चैनल के साथ-साथ सभी लीडिंग स्ट्रीमिंग एप्स पर रिलीज किया जाएगा।

विज्ञापन

'सुकून' के जरिए देश के अलग-अलग नामचीन सिंगर्स को एक साथ लाया गया है। इसमें श्रोताओं को इन सिंगर्स एक अलग और बेहद अलहदा अंदाज देखने को मिलेगा। संजय के इस एलबम का उनके चाहने वालों को बेसब्री से इंतजार था। जबसे भंसाली ने यह घोषणा की थी कि वे एक म्यूजिक एलबम बनाने जा रहे हैं तभी से उनके फैंस इस अवसर की राह देख रहे थे।

यह भी पढ़ें:  जब शक्ति कपूर को जोर से पड़े तीन थप्पड़, इंडस्ट्री छोड़ने का बना लिया था मन

अपने इस म्यूजिक एल्बम के बारे में भंसाली कहते हैं कि 'इसे बनाने में उनको करीब दो साल का वक्त लगा। कोविड जैसे मुश्किल वक्त में सुकून को बनाते हुए उनको बेहद अच्छा और राहत महसूस हुई'। भंसाली कहते हैं कि 'मुझे उम्मीद है कि श्रोताओं को भी इस एल्बम को सुनते हुए वही शांति और सुकून का अनुभव होगा'।
विज्ञापन

रीमेक के दौर में भंसाली की यह कोशिश वास्तव में प्रशंसनीय है। इसमें भारतीय संगीत जगत के कुछ चुनिंदा सिंगर्स को आप नए रूप में सुन पाएंगे। इस एल्बम में कुल 9 गाने हैं। जिन्हें राशिद खान, श्रेया घोषाल, अरमान मलिक, पपोन, प्रतिभा बघेल, साहिल हाड़ा और मधुबंती बागची ने गाया है। एल्बम में तबला, बांसुरी, गिटार, सारंगी, सितार, और हारमोनियम जैसे वाद्य यंत्रों का प्रयोग किया गया है। अब देखना होगा कि भंसाली का यह एक्सपेरिमेंट श्रोताओं को पसंद आता है या नहीं। वैसे इस नई कोशिश के लिए संजय लीला भंसाली की तारीफ तो करनी ही होगी।

यह भी पढ़ें: कुमकुम भाग्य फेम पूजा बनर्जी के पिता का निधन, एक्ट्रेस ने शेयर किया इमोशनल पोस्ट
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें