हाल ही में फिल्म 'दूरदर्शन' का ट्रेलर रिलीज किया गया है। अपनी अनोखी कहानी के चलते फिल्म का ट्रेलर सोशल मीडिया पर हिट हो गया है। यह एक कॉमेडी फिल्म है जिसमें माही गिल, डॉली अहलूवालिया, राजेश शर्मा और मनु ऋषि चढ्ढा मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म दूरदर्शन पारिवारिक कॉमेडी का एक नया रूप है जो कि आपके पूरे परिवार के भरपूर मनोरंजन का वादा करती है। दूरदर्शन की कहानी उत्तर भारत के एक परिवार के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसे मजबूर होकर 1990 के दूरदर्शन के समय को आज के समय में पुनर्स्थापित करना पड़ता है ।