फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अभिनेत्री से मेंटॉर बनीं सीमा बिस्वास, अपने सह-कलाकारों को देती हैं अभिनय के गुर

Thu, 30 Jan 2020 02:21 PM IST
anand anand अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
Seema Biswas - फोटो : amar ujala mumbai
विज्ञापन

हिंदी सिनेमा और टीवी की मशहूर और अनुभवी अदाकारा सीमा बिस्वास पिछले लगभग तीन दशकों से दर्शकों का मनोरंजन करती आ रही हैं। फिल्म 'बैंडिट क्वीन' में फूलन देवी का दमदार किरदार निभाकर मशहूर हुईं सीमा ने अपने अभिनय के गुणों से उनके साथ काम करने वाले या उनके संपर्क में रहने वाले शाहिद कपूर, अमृता राव, अर्जुन कपूर जैसे कई कलाकारों को कृतज्ञ किया है, और उन्होंने यह नेक काम अबतक जारी रखा है।

विज्ञापन


सीमा बिस्वास का जुड़ाव इस वक्त टीवी से है। राजश्री प्रोडक्शन्स के अंर्तगत बनने वाले एक पारिवारिक धारावाहिक 'दादी अम्मा दादी अम्मा मान जाओ' में वह एक ऐसी दादी का किरदार निभा रही हैं, जो अपनी पोतियों के साथ रहती है। उनके इस शो का हिस्सा बने अनघा भोसले और अंकित रायजादा टीवी के लिए अभी नए चेहरे हैं, जिनको अभिनय में हाथ साफ कराने का काम एक मेंटॉर के रूप में खुद सीमा बिस्वास कर रही हैं। अनघा और अंकित धारावाहिक में अपने हिस्से के दृश्यों की रिहर्सल सीमा बिस्वास के साथ ही करते हैं, जिससे यह अनुभवी अभिनेत्री इन दोनों के किरदारों को पर्दे पर सही ढंग से पेश करने के लिए अभिनय की छोटी-छोटी बातें इन दोनों को बताती हैं।

इस शो से अपने करियर की शुरुआत करने वाली अनघा भोसले ने सीमा के साथ अभिनय के अपने अनुभव को साझा करते हुए कहा, 'सीमा जी मेरे लिए एक प्रेरणा हैं। वह हमेशा एक महान गुरु रही हैं। मुझे अभी भी पहले दिन की याद है जब मैं शूटिंग के लिए आई थी, वह पहली इंसान हैं जिन्होंने मुझसे कहा कि मेरे अंदर कलाकारी की क्षमता है, और मुझे अपने अभिनय कौशल को अपने ऑन-स्क्रीन किरदार में अच्छी तरह से ढालने के लिए कड़ी मेहनत करनी चाहिए। उनके निरंतर मार्गदर्शन ने निश्चित रूप से मेरे प्रदर्शन को और प्रभावशाली बनाने में मदद की है। मैं बहुत भाग्यशाली हूं, कि मुझे सीमा बिस्वास और मोहन जोशी जैसे दिग्गज अभिनेताओं के साथ अपना करियर शुरू करने का मौका मिला है।'

विज्ञापन
विज्ञापन

पढ़ें: 'लव आज कल' का नया डांस नंबर 'हां मैं गलत' हुआ लॉन्च, जमकर थिरकते नजर आए सारा-कार्तिक
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें