फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vijay 69: महेश भट्ट ने थपथपाई शागिर्द की पीठ, 'विजय 69' की रिलीज पर अनुपम खेर को दिया यह सरप्राइज

Fri, 08 Nov 2024 12:07 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

अनुपम खेर ने फिल्म 'सारांश' (1984) से अभिनय पारी शुरू की। इस बात को 40 साल हो गए हैं। फिल्म का निर्देशन महेश भट्ट ने किया। तभी से महेश भट्ट को अनुपम खेर अपना गुरू मानते हैं। आज गुरुवार को अनुपम खेर की फिल्म 'विजय 69' रिलीज हुई है। इस मौके पर महेश भट्ट ने उन्हें एक सरप्राइज दिया है। 
विज्ञापन
महेश भट्ट-अनुपम खेर - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अनुपम खेर आज अपनी एक नई फिल्म 'विजय 69' लेकर दर्शकों के बीच हाजिर हैं। इस फिल्म की रिलीज के दिन उन्हें एक सरप्राइज भी मिला है, जो उनके उस्ताद महेश भट्ट ने दिया है। महेश भट्ट ने अनुपम खेर को उनकी पहली फिल्म 'सारांश' के यादगार पोस्टर भेंट किए हैं। 40 साल पहले आई अपनी पहली फिल्म का पोस्टर देख अनुपम खेर का दिन बन गया। उन्होंने इसे लेकर सोशल मीडिया पर खुशी जाहिर की है। 

विज्ञापन

सारांश का पोस्टर - फोटो : इंस्टाग्राम
अनुपम खेर के लिए लिखा खत
महेश भट्ट ने अनुपम खेर की तारीफ की है। पोस्टर के साथ उन्होंने अभिनेता के लिए खत लिखा है। इसमें वे लिखते हैं, 'अनुपम खेर एक चमत्कार हैं। वे एक ऐसे जिद्दी फूल की तरह हैं, जो कंक्रीट की दरारों के बीच अपना रास्ता बना रहा है। मनोरंजन के इस सर्कस में, जिसे हम एक उद्योग कहते हैं, वहां उन्होंने 542 से अधिक फिल्में बनाई हैं, लेकिन उनके अंदर की भूख अभी भी बरकरार है। अनुपम खरे जब पहली बार मेरे पास आए, उनके अंदर जो जज्बा तब था, वह आज भी कम नहीं हुआ है। 
 

अनुपम खेर के नाम महेश भट्ट का खत - फोटो : इंस्टाग्राम
अनुपम खेर को बताया विरासत
उन्होंने आगे लिखा, ' 40 साल बाद, 69 साल की उम्र में अनुपम खेर कमाल कर रहे हैं। 'विजय 69' में एक ट्रायथलॉन एथलीट के रूप में उनकी नई भूमिका जबर्दस्त है। निर्देशक ने आगे लिखा है, 'मुझे गर्व है कि 40 साल बाद भी कभी उन्होंने लड़ना नहीं छोड़ा। उसकी जो कुछ अलग करने के लिए बेचैन आत्मा है, वह गुम नहीं हुई। वह आज जो है, उसी की बदौलत है। अनुमप खेर अब भी रेस में हैं। सपने देख रहे हैं। उन्होंने हम सभी को दिखाया कि जीवन का कोई पूर्ण विराम नहीं होता। 'विजय 69' के साथ 40 साल पूरे होने का जश्न मनाने का इससे बेहतर तरीका क्या हो सकता है भला? अनुपम- तुम मेरी विरासत हो'।
Shailesh Lodha: शैलेश लोढ़ा की बदौलत हजारों पाने वाले कवियों की कीमत हुई लाखों, अभिनेता ने ऐसे बदली इनकी किस्मत
विज्ञापन

अनुपम खेर बोले- 'सर्वोच्च पुरस्कार मिला है'
जवाब में अनुपम खेर ने भी इमोशनल नोट लिखा है। उन्होंने लिखा है, 'कभी-कभी तस्वीरें सभी भावनाओं को कैद नहीं कर पातीं हैं। आप देख सकते हैं कि मैं अपने गुरु, मित्र, दार्शनिक और मार्गदर्शक महेश भट्ट साब से यह पाकर कितना उत्साहित हूं, जिन्होंने मुझे भारतीय फिल्म उद्योग में 40 साल पूरे करने पर बधाई दी! मैं भाग्यशाली रहा हूं कि मुझे पिछले कुछ वर्षों में अपने काम के लिए बहुत सारा प्यार मिला है, लेकिन आज, मुझे लगता है, मुझे सर्वोच्च पुरस्कार मिला है'। आगे लिखा है, 'भट्ट साब वे शख्स हैं, जिन्होंने मुझे पहचान दी। उन्होंने मुझे गाइड किया। एक अच्छा कलाकार और अच्छा इंसान बनने के लिए। हर स्तर पर उन्होंने मुझमें बदलाव किए। बहुत बहुत शुक्रिया भट्ट साहब'।

Star Wars Trilogy Deal: लुकास फिल्म ने चुना साइमन किनबर्ग को, स्टार वार्स का करेंगे लेखन-निर्माण
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें