फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आपको तो भी नहीं मिला महेश भट्ट से न्योता?

Fri, 02 Aug 2013 12:36 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
सोशल नेटवर्किंग साइट पर महेश भट्ट से गुफ्तगू आपके लिए काफी खतरनाक साबित हो सकती है। इसलिए आप अगर उनसे चैटिंग करने जा रहे हैं तो आपको काफी सतर्क रहना होगा।
विज्ञापन


दरअसल फेस बुक पर महेश भट्ट की फेकआईडी के जरिए कोई गड़बड़ी कर रहा है। आमतौर पर यह खबरें आती रहती हैं कि सोशल नेटवर्किंग साइट्स पर आमतौर पर स्टार्स या सुपरस्टार्स के फेक आइडी रहते हैं।

लेकिन आश्चर्य की बात यह है कि इस पर कई निर्माता निर्देशक के भी फेक आईडी हैं। महेश भट्ट उनमें से एक हैं। फेसबुक पर महेश भट्ट का फेक आईडी है और किसी ने उनके फेक आईडी से नवोदित अभिनेत्री दीपशिखा से बात की और उन्हें ऑडिशन के लिए भट्ट के ऑफिस में आने को कहा।
विज्ञापन


दीपशिखा को कुछ दिनों के बाद ये बात समझ में आ गयी कि कहीं कुछ गड़बड़ी है तो उन्होंने तुरंत महेश भट्ट को फोन किया और पूरी बात बतायी। महेश भट्ट यह सुन कर न सिर्फ आश्चर्य में पड़ गये। बल्कि वे यह भी कहने लगे कि उनके साथ यह पहली बार नहीं हो रहा।

एक लड़की ने कुछ दिनों पहले यह आरोप लगाया कि महेश भट्ट ने सोशल नेटवर्किंग साइट के माध्यम से उस लड़की को ऑडिशन के लिए बुलाया था। जबकि भट्ट ने बुलाया ही नहीं था।
विज्ञापन


महेश भट्ट ने जब यह कहा तो वह लड़की उन पर ही भड़क  उठी। भट्ट साहब  ने कहा है कि वे इस पर सीरियस कार्यवाही करेंगे और रिपोर्ट लिखवायेंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें