फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'भारत गौरव अवार्ड' से सम्मानित हुए मधुर भंडारकर, सेना को किया समर्पित

Sun, 11 Jun 2017 10:31 AM IST
amarujala.com- Presented by: कुशमिता राणा
विज्ञापन
विज्ञापन
फिल्ममेकर मधुर भंडारकर को भारत गौरव अवार्ड से सम्मानित किया गया है और उन्होने इस अवार्ड को सेना उनके परिवार को समर्पित किया है। मधुर भंडारकर ने ट्वीट के जरिए कहा है कि 'न्यूयॉर्क के यूएन हॉल में भारत गौरव अवॉर्ड से सम्मानित। मैं इसे भारतीय सेना और उनके परिवार वालों को समर्पित करता हूं।' 
विज्ञापन


इससे पहले मधुर भंडारकर को पद्मश्री से भी सम्मानित किया जा चुका है। भंडारकर ने 'ट्रैफिक सिग्नल', 'चांदनी बार', 'फैशन' और 'पेज 3' जैसी कई हिट फिल्में दी हैं। इस अवार्ड से सम्मानित होने के बाद अनुपम खेर सहित कई लोगो ने उन्हें बधाई दी है। 

फिलहाल मधुर भंडारकर आने वाली फिल्म 'इंदू सरकार' में बिजी है। इस फिल्म में अनुपम खेर, कृति कुल्हारी, तोता रॉय चौधरी और नील नितिन मुकेश नजर आने वाले हैं। ये फिल्म 1970 के आपातकाल पर आधारित है। 
विज्ञापन

  Honoured to receive the #BharatGauravAward at UN hall in #NewYork. I humbly dedicate it to our Pride #IndianArmedForces & their families.🙏 pic.twitter.com/bQLNnGYcGs — Madhur Bhandarkar (@imbhandarkar) June 10, 2017
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें