फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला तस्करी पर कुणाल कपूर का ये वीडियो आपको हिलाकर रख देगा

Sun, 11 Jun 2017 10:13 AM IST
amarujala.com- Presented by: आकांक्षा सिंह
विज्ञापन
कुणाल कपूर
विज्ञापन
अभिनेता कुणाल कपूर हमेशा से सामाजिक मुद्दे पर बोलते आए हैं। एक बार फिर उन्होंने एक ऐसे मुद्दे पर अपनी राय रखी है जिससे अक्सर नजरअंदाज कर दिया जाता है। कुणाल ने महिलाओं की होने वाली तस्करी पर एक दमदार वीडियो शेयर किया है।
विज्ञापन


कुणाल ने तस्करी कर महिलाओं को जबरन वेश्यावृत्ति में धकेले जाने को लेकर यूट्यूब चैनल 'अनइरेज पोएट्री' के एक वीडियो में बोला है। उन्होंने उन सभी लड़कियों की कहानी बयां कि है जिन्हें तस्कर घर से दूर खींच लाते हैं। ये उन सभी की कहानी है जो फिर कभी वापस अपने घर नहीं लौट पातीं। भारत में हर तीन मिनट में एक लड़की तस्करी का शिकार होती है। इनमें से केवल एक प्रतिशत लड़कियां ही इस घिनौने जाल से बच पाती हैं।

कुणाल का ये वीडियो आपको सोचने पर मजबूर कर देगा। जिन गलियों, जिन रास्तों से हम अक्सर गुजरते हैं, जो चेहरे हमें आम लगते हैं उनके अंदर कैसी कशमकश चलती है ये कोई नहीं जान पाता। कुणाल ने वीडियो के अंत में कहा है, 'इन्हें मरघट में कोई क्या जलाएगा, इनके अंदर रोज मरघटें जलती हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें