तुषार एंटरटेनमेंट द्वारा निर्देशित 'मारीच' का निर्देशन ध्रुव लाथेर ने किया है। ट्रेलर में तुषार कपूर एक पुलिस इंस्पेक्टर की भूमिका में बेहतरीन लग रहे हैं। इस सस्पेंस थ्रिलर फिल्म में तुषार एक खूंखार हत्यारे का पर्दाफाश करते नजर आएंगे। 'मारीच' के ट्रेलर के बाद दर्शकों में फिल्म को लेकर उत्सुकता बढ़ गई है। तुषार के फैंस अपने पसंदीदा एक्टर को सिल्वर स्क्रीन पर देखने के लिए बेताब हैं।
यह भी पढ़ें: काले धन को 'सफेद' करने के लिए बनाई गई 'लाइगर'? ईडी ने कसा शिकंजा, 15 घंटे तक की पूछताछ
ट्रेलर की रिलीज के दौरान मीडिया से बातचीत में तुषार कपूर ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि उन्हें इस मौके पर बहुत प्रसन्नता हो रही है और लंबे समय बाद स्क्रीन पर कमबैक करना अच्छा लग रहा है। वहीं, तुषार ने कहा कि इस फिल्म में उनको नसीर साहब जैसे दिग्गज कलाकारों के साथ काम करने का मौका मिला है, जिसके लिए वह खुद को भाग्यशाली मानते हैं। तुषार ने कहा कि इस फिल्म में काम करना चुनौती भरा था। वहीं, नसीरुद्दीन शाह के साथ काम करने के दौरान उनको काफी कुछ सीखने को मिला है।
यह भी पढ़ें: उर्फी जावेद ने अब मोबाइल से ढंका शरीर, यूजर्स बोले- देश से बाहर निकालो